Tarot Card Rashifal (22nd August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2024 06:22 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृष - आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। घर में बहन की शादी की बात पक्की होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश के पास जाकर बैठने का प्रयास करेंगे।    

मिथुन- आज का दिन किसी विशेष व्यक्ति से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगाी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मौसम के बदलने से हल्का बुखार होने की आशंका है।            

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई वाहन या प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। इस राशि के छात्रों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। इस राशि के युवा खुद को किसी काम में व्यस्त रखने को कोशिश करेंगे।

कन्या- ऑफिस में कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। खान-पान को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए समय लाभदायक रहने वाला है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

वृश्चिक- इस राशि के लोग अपने कामों को पूरा करने के लिए किसी अजनबी की मदद लेने से बचें। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। घर की सजावट के लिए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।  

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष के बाद भी हार का सामना करना पडे़गा। किसी भी सरकारी कागज पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। पेट दर्द की समस्या रहेगी।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!