Tarot Card Rashifal (25th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Aug, 2024 02:00 PM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के युवा व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। छात्रों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के युवा व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। छात्रों को घूमने- फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृष- बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ मनचाहे बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए जीवनसाथी की मदद लेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, सावधान रहें। छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को हल करने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही परेशानी हल होती हुई नजर आएगी। सिंगल अकेले में बैठकर एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की वजह से घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंग और खुशी से भरा रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा।  युवा अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।  

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर  के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

मीन- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान से किए वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!