Tarot Card Rashifal (27th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2024 06:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम को लेकर ऑफिस में अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। संतान के विवाह में चल रही परेशानी दूर होगी। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कामकाज के मामले में कमजोर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ बैठकर अपना रिलेशन आगे बढ़ाने के बारे में बात करेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। लव लाइफ पैदा हो रही गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है।  इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है।  जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कामों में नई पहचान मिलेगी। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर करियर को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। किसी भी सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

मकर- आज मकर राशि के लोग घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।  

कुंभ- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका काम पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!