Tarot Card Rashifal (6th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2024 03:31 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार से संबंधित पेडिंग काम को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार से संबंधित पेडिंग काम को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र किसी टूर पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

वृष- आज का दिन आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों की मदद से हर काम पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। अपनी शान-शौकत की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे।

कर्क- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कानूनी विवादों से घिरे लोगों को राहत मिल सकती है। घर की सुख-सुविधा के लिए कोई जरूरी चीज खरीद सकते हैं। आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग किसी शादीशुदा को अपना दिल दे बैठेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला- कार्यक्षेत्र में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। अधिकारियों के साथ मिलकर किसी नई प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।  

वृश्चिक- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए खास रहने वाला है। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

धनु- इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

कुंभ- आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बॉस आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम फैसला लेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें।  

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश  में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। भाई की अचानक सेहत बिगड़ सकती है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!