Tarot Card Rashifal (7th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2024 02:00 PM

tarot card rashifal

मेष (Aries) आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास से भरे रहें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास से भरे रहें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। कोई अजनबी आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। कोई नया निवेश लाभ देगा।

वृषभ (Taurus) आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनकी राय को महत्व देंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini) आज का दिन सामाजिक मेलजोल के लिए अच्छा है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी करीबी से बातचीत करें, इससे मन हल्का होगा। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त करें।

कर्क (Cancer) आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। किसी करीबी के साथ छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है, धैर्य रखें। नई योजनाओं पर विचार करने का अच्छा समय है।

सिंह (Leo) आज आपकी नेतृत्व क्षमता आज परिलक्षित होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। शुभ काम में थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या (Virgo) आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। अपने विचारों को साझा करें, इससे आपको प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मकता को प्रकट करने का अच्छा समय है।  सेहत का ध्यान रखें और आराम करें।

तुला (Libra) आज प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नए दोस्त बन सकते हैं। किसी कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। धैर्य और संयम से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें।

वृश्चिक (Scorpio) आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु (Sagittarius) आज थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। काम में व्यवधान आ सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। कार्य में सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

मकर (Capricorn) आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनाए रखें। यात्रा की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ (Aquarius) आज आपके विचारों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है। शैक्षिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces) आज की दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में गहराई आएगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। नई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!