mahakumb

Tarot Card Rashifal ( 7th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Feb, 2025 03:21 PM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ डिनर के लिए बाहर जाएंगे।

वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। परिवार और जीवनसाथी  की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की बातों में आकर धन का निवेश न करें। व्यापार के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले पिता से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कारोबार के लिए कोई नई मशीनरी खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने का प्रयास करेंगे। युवाओं का स्पष्टवादी स्वभाव उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उमंगों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पूरा करने का बहुत दबाव रहेगा। इस राशि के युवा रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया करने का विचार बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।  

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी से जुड़ सकते हैं। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए रिश्ते पर चर्चा करेंगे। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। छात्रों का दिन शुभ रहेगा। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!