Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Mar, 2025 06:27 AM
मेष- आज आपके जीवन में सभी उलझनों के खत्म होने का समय आ गया है। संतान-सुख में वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भविष्य में मुनाफा देगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपके जीवन में सभी उलझनों के खत्म होने का समय आ गया है। संतान-सुख में वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भविष्य में मुनाफा देगा। काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान दें।
वृष- आज निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है लेकिन अंततः सब कुछ ठीक हो जाएगा। करियर में किसी बदलाव की संभावना है लेकिन यह समय परीक्षा देने का है। फैमिली से कोई छोटा सा गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े पद के लिए नामांकित किया जा सकता है। धन लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं शांत होंगी। परिजनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी।
कर्क- आज खुद को साबित करने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको राहत मिलेगी।
सिंह- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मन की सभी इच्छाएं पूरी होने का समय है बशर्ते जी तोड़ मेहनत करनी होगी। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
कन्या- आज कुछ ऐसा होगा जो आपके दिल को खुश कर देगा। सभी में अच्छाई देखने की आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में कोई पुरानी बात फिर से उभर सकती है, जो समाधान के लिए अच्छी होगी।
तुला- आज आपके पास अपने कार्यों को संभालने का एक सुनहरा मौका है। रिश्तों में कुछ हल्की-फुल्की अनबन हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने से आपको राहत मिलेगी। हेल्थ इशू को हल्के में न लें।
वृश्चिक- आज मनचाही मंजिल की ओर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं। सेहत पर पूरा ध्यान दें।
धनु- आज आपको अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हल होता हुआ दिखेगा। संबंधों में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन चादर देखकर पैर पसारें।
मकर- आज आपको अपनी जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं। जो सपने थे, वो सच होने का समय आ गया है। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि थोड़ा समय और ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ- आज परिवार का अनुसरण करना आपके लिए लाभकारी होगा। आपकी सोच और मेहनत दोनों को सराहा जाएगा। प्रेम संबंधों में कोई नया मोड़ आ सकता है। बैलेंस्ड डाइट लें अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
मीन- आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और उन कार्यों को पूरा करें जिन्हें आपने लम्बे समय से टाल रखा था। मानसिक शांति बनाए रखना इस दिन की कुंजी है। आपके रिश्ते में प्यार और स्नेह का माहौल रहेगा।