Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Mar, 2025 03:51 PM
मेष- आज का दिन शांति और संतुलन का प्रतीक होगा। यदि आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट नहीं हैं तो उलझन का सामना कर सकते हैं। परिवार के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन शांति और संतुलन का प्रतीक होगा। यदि आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट नहीं हैं तो उलझन का सामना कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। ध्यान और योग आपके लिए फायदेमंद होंगे।
लकी नंबर: 5
लकी रंग: सुनहरा
वृष- आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। अपने अंदर की शक्ति को पहचाने और उसे सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। किसी को व्यक्तिगत रूप से मदद देने के लिए प्रेरित होंगे।
लकी नंबर: 6
लकी रंग: नीला
मिथुन- आपका आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अपने कार्यों को संतुलित रूप से करना लाभकारी होगा। वित्तीय मामलों में कुछ लाभ हो सकता है लेकिन किसी भी प्रकार के निवेश से पहले पूरी जानकारी ले लें।
लकी नंबर: 3
लकी रंग: नीला
कर्क- आज आपको अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। जीवन में भटकाव न आने दें। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा।
लकी नंबर: 9
लकी रंग: लाल
सिंह- आज आपके जीवन में किसी का हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है। खुद के लिए कुछ समय निकालने में असमर्थ रहेंगे। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है लेकिन संयम से सब कुछ ठीक हो जाएगा।
लकी नंबर: 3
लकी रंग: पीला
कन्या- आपके व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन आप इसे सकारात्मक रूप में बदल सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान होने के योग हैं।
लकी नंबर: 1
लकी रंग: भूरा
तुला- आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी भी अवसर को अपनाने से पहले सोच-विचार कर लें। रोमांटिक जीवन मस्त रहेगा।
लकी नंबर: 5
लकी रंग: बैंगनी
वृश्चिक- आज आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर कुछ पेचिदा मुद्दे सामने आ सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी।
लकी नंबर: 7
लकी रंग: गुलाबी
धनु- आज आपको खास अवसर मिलेंगे। अपने कार्यों को पूरी एकाग्रता से करें। आपके निर्णय अधिक प्रभावी होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
लकी नंबर: 2
लकी रंग: सफेद
मकर- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो आपकी ऊर्जा को फिर से जागृत करेगी। कोर्ट-कचहरी में चल रही समस्या का बातचीत से हल निकलेगा। पेशेवर जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।
लकी नंबर: 9
लकी रंग: सफेद
कुंभ- आज आपको बहुत बड़ी खुशी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर पेट संबंधी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें।
लकी नंबर: 8
लकी रंग: सफेद
मीन- आज के दिन में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कुछ छोटे विवाद हो सकते हैं, मानसिक शांति बनाए रखें।
लकी नंबर: 4
लकी रंग: हरा