Tarot Card Rashifal (2nd April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Apr, 2025 06:48 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries): आज का दिन मानसिक उथल-पुथल का रहेगा लेकिन अगर आप धैर्य रखें तो समस्याएं हल हो सकती हैं। आत्ममंथन करें। शारीरिक मेहनत और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries): आज का दिन मानसिक उथल-पुथल का रहेगा लेकिन अगर आप धैर्य रखें तो समस्याएं हल हो सकती हैं। आत्ममंथन करें। शारीरिक मेहनत और मानसिक शांति को संतुलित रखें। कुछ समय ध्यान में बिताएं, खासकर सूर्यास्त के समय।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातक आज प्रेम और रिश्तों में थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने रिश्तों में सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखने की आवश्यकता है। मन में कोई शंका न पालें। किसी पुराने मित्र से संपर्क करने का यह सही समय है।

मिथुन (Gemini) : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। व्यावसायिक स्थिति में अचानक बदलाव हो सकता है।
जीवन में हलचल से बचने के लिए आपको अपने कार्यों में स्थिरता बनाए रखनी चाहिए। मानसिक स्पष्टता के लिए पानी में ताजे फूल डालें, यह मानसिक तनाव को कम करता है।

कर्क (Cancer): आज कर्क राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अगर आप संयम रखें तो स्थिति सुधर सकती है। अपने अंदर की शक्ति को पहचानें। आज आप आत्मबल के साथ समस्याओं को पार कर सकते हैं। समुद्र या किसी जल स्रोत के पास बैठकर शांतिपूर्वक विचार करें।

सिंह (Leo) : आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा फलदायी रहेगा। करियर में प्रगति की संभावना है। आपको दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने चाहिए। किसी की मदद से आपके जीवन में समृद्धि आएगी। जो काम लम्बे समय से टाले रहे थे, उन्हें पूरा करने का अच्छा दिन है।

कन्या (Virgo) आज कन्या राशि के जातकों को सेहत से संबंधित हल्की परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। हर चीज को आराम से लें, टेंशन खत्म होने का समय है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

तुला (Libra) : आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा लेकिन रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। संवाद में शांति और प्यार बनाए रखना महत्वपूर्ण है। घर-परिवार के साथ कहीं घुमने का प्रोग्राम बनेगा। नियमित रूप से प्राणायाम करें, विशेष रूप से सुबह के समय।

वृश्चिक (Scorpio) : आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कर्मों में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। अतीत में किए गए निवेश का फल शीघ्र मिलेगा। सुबह सूर्योदय के समय पानी में तांबे के सिक्के डालकर स्नान करें, यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन यात्रा करने के लिए उपयुक्त रहेगा। ध्यान रखें किसी से कोई भी अनावश्यक विवाद न हो। अपने साथ पवित्र वस्तुएं रखें जैसे रुद्राक्ष या एक ताम्र पात्र, यह बुरे समय को सुखद क्षणों में परिवर्तित करेंगे।

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सृजनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लक्ष्य तक लेकर जाएगा। किसी कला या संगीत से जुड़ा कार्य करें, जिससे आपके अंदर की ऊर्जा बाहर आ सके।

कुम्भ (Aquarius): कुम्भ राशि के जातकों को आज थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। असफलताओं को सफलता के एक हिस्से के रूप में स्वीकारें। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर प्रण लें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, सफलता की ओर पहला कदम है आत्मविश्वास।

मीन (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उन्नति का रहेगा। शास्त्रों में यह सलाह दी जाती है कि आज का दिन आपको आत्मनिर्भरता के रास्ते पर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। दिन की शुरुआत ध्यान और प्रार्थना से करें, यह आपके मन को शांति और दिशात्मक शक्ति देगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!