Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Apr, 2025 07:28 AM
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ बैठकर किसी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
वृष - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में कुछ विरोधी आपके काम में रुकावटें पैदा करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के शादीशुदा लोग हनीमून के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में नई दिशा मिल सकती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। रिश्तों में सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ शाम को मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या- कान्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा। बिजनेस में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बनाएं रखने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यस्थल पर किसी समस्या का समाधान मिलेगा। रिश्तों में समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों दस्तक दे सकती है। बच्चे नई चीज़ें सीखने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।
धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बाहर वाले पर बहुत ही सोच-समझ कर भरोसा करें। टीचिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों का दिन खास रहने वाला है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके प्रयासों का फल मिलेगा। इस राशि के युवाओं का आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।