Breaking




Tarot Card Rashifal (15th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2025 08:12 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आपकी तिजोरी में खूब धन बढ़ने वाला है। भौतिक सुख मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कई चिंताओं का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपकी तिजोरी में खूब धन बढ़ने वाला है। भौतिक सुख मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कई चिंताओं का अंत होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष- आज करियर, परिवार और आर्थिक जीवन में अच्छे परिवर्तन होंगे।  कारोबार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहें। गलत संगति में पड़ने से बचें। योग-ध्यान करें।

मिथुन- आज व्यक्तिगत जीवन में कोई समस्या आ सकती है। अचानक से किसी कार्य पर बड़ी धन राशि खर्च होगी। फैमिली या दोस्तों के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान दें।

कर्क- आज का दिन बहुत ही फलदायी साबित होगा। नए अवसर मिलेंगे, जिससे अधिक धन और प्रसिद्धि मिलेगी। सही बजट बनाकर चलें। वाहन आदि चलते समय भी सावधानी बरतें।

सिंह- आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। बेवजह की उलझनों में न उलझें। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

कन्या- आज इस राशि के जातकों के लिए समय अपने करियर में नई दिशा तय करने का है। आर्थिक पक्ष डगमगाएगा। साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो सतर्क रहें। अधिक सोच-विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।

तुला- आज अच्छी खबर मिलेगी, जिससे उत्साह बढ़ेगा। करियर में बड़ी छलांग लगाएंगे लेकिन नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। फाइनेंशियल कंडीशन में भी सुधार आएगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। नौकरी और व्यापार में बड़े अवसरों का लाभ मिल सकता है। सही बजट बनाकर चलें। किसी समारोह में शामिल होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु- आज उच्च पदों पर पहुंचने का सपना पूरा होगा। गुस्से को काबू में रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करें। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।

मकर- आज आपकी अधूरी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। मेहनत और बुद्धिमत्ता आर्थिक सफलता दिलाएगी और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। समाज में दबदबा बना रहेगा। सिंगल को अच्छा पार्टनर मिलेगा।

कुंभ- आज करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी सोच से परे होंगे। व्यापारियों को मनचाहे लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से मिलना होगा। कड़ी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा लेकिन सच्चे मन से मेहनत करनी होगी।

मीन- आज इस राशि का दिन बदलने वाला है। धन के मामलों में कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। जो अभी तो कड़वे लगेंगे लेकिन भविष्य में सुखद एहसास देंगे। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!