Breaking




Tarot Card Rashifal (20th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Apr, 2025 06:37 AM

tarot card rashifal

मेष: आज आपके अंदर गजब का जोश और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। जिस योजना को आप कुछ समय से टाल रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय है। कार्यस्थल पर आपकी बातें सुनी जाएंगी और आपके सुझावों की सराहना होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपके अंदर गजब का जोश और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। जिस योजना को आप कुछ समय से टाल रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय है। कार्यस्थल पर आपकी बातें सुनी जाएंगी और आपके सुझावों की सराहना होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।  

वृषभ:  आज आप थोड़ा भावुक हो सकते हैं। मन में पुरानी बातें घूम सकती हैं, जिससे मूड थोड़ा डाउन हो सकता है। यह समय आत्ममंथन का है — खुद से जुड़े सवालों के जवाब भीतर खोजें। धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक सहयोग आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

मिथुन: आपका सामाजिक दायरा आज बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से बात होगी या नए परिचय बनेंगे। नए विचार आएंगे और कुछ नया सीखने या सिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है लेकिन आप जल्दी संतुलन बना लेंगे।

कर्क:  आज का दिन परिवार और घर से जुड़ी खुशखबरियों से भरा हो सकता है। कोई प्रियजन आपकी सराहना कर सकता है या पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिरता और शांति रहेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी लेकिन खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह: आज आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है, जो सुखद साबित हो सकती है। किसी खास स्थान पर जाने का मौका मिलेगा या आप अचानक किसी से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक मन शांत हो जाएगा।

कन्या: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पुराने अटके पैसे मिलने की संभावना है या कोई नया इन्वेस्टमेंट करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। कोई छोटी सी सफलता आपको बड़ी राहत दे सकती है।

तुला: आज संबंधों में पारदर्शिता की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कोई बात या व्यवहार सामने वाले को गलत लग सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी ऊहापोह की स्थिति रह सकती है, लेकिन आप अपनी संतुलित सोच से स्थिति संभाल लेंगे।

वृश्चिक: आपका आत्मबल और निर्णय क्षमता आज आपके लिए वरदान साबित होंगे। आप जिस दिशा में काम करना चाहेंगे, सफलता के आसार प्रबल हैं। नई योजनाएं बनेंगी और कुछ पुराने काम फिर से एक्टिव हो सकते हैं। भावनात्मक दृष्टिकोण से दिन गहरा हो सकता है।

धनु:  कुछ छोटी बाधाएं सामने आ सकती हैं लेकिन अगर आप धैर्य और विवेक से काम लेंगे तो सब सहज होगा। भाग्य आपके साथ है, बस खुद पर भरोसा रखें। यात्रा से जुड़े कोई काम बन सकते हैं। पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा।

मकर: आपका ध्यान आज पूरी तरह काम पर रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा होगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। परिवार में कोई छोटा आयोजन हो सकता है या घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ: आज आपके मन में नई सोच और रचनात्मक विचार आएंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। कला, लेखन या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। कोई पुराना मित्र या संपर्क आपको नई दिशा दे सकता है।

मीन:  आज आपकी भावनाएं चरम पर हो सकती हैं। आप खुद को गहराई से महसूस करेंगे। यह आत्म-विश्लेषण का दिन है। कोई पुरानी बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है, लेकिन वह सोच भी आपके आत्मविकास का हिस्सा बनेगी। कला और संगीत से जुड़ी चीजें आपको सुकून देंगी।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!