Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Dec, 2023 07:07 AM
आज हम बात करेंगे कि वृष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। जो भी व्यक्ति वृष राशि का जातक है, या तो वो सूर्य की दशा में पैदा होगा या फिर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Taurus 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि वृष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। जो भी व्यक्ति वृष राशि का जातक है, या तो वो सूर्य की दशा में पैदा होगा या फिर मंगल की दशा में पैदा होगा। जो व्यक्ति 35 साल की उम्र से कम हैं उनके ऊपर निश्चित ही राहु की दशा चल रही है। यदि जन्म हुआ है रोहिणी नक्षत्र में वो राहु, गुरु और शनि में से गुजर रहे हैं।
How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
चंद्रमा इनकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं और सूर्य चौथे भाव के स्वामी बनते हैं। सूर्य और चंद्रमा की दशा बचपन में ही निकल जाएगी। सूर्य महीने के बाद राशि चेंज करेंगे। ये कभी शुभ हो जाएंगे तो कभी अशुभ। चंद्रमा 10 साल रूल करेंगे। साल की शुरुआत में वृष राशि के जातकों के लिए गुरु बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि का गोचर दसवें भाव से हो रहा है। गुरु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु और केतु का गोचर इनकी कुंडली में ग्यारहवें और पांचवें भाव में होगा। पंचम का केतु में आना बढ़िया नहीं है। दसवें में शनि अच्छा चल रहा है। ग्यारहवें में राहु बढ़िया चल रहा है। बारहवें में गुरु बढ़िया नहीं है। 30 अप्रैल को गुरु का गोचर चंद्रमा के ऊपर से गोचर हो जाएगा। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। उसके बाद गुरु की दृष्टि हट जाएगी। चंद्रमा का गुरु के ऊपर से गोचर बारहवें भाव के लिए बहुत बढ़िया है। इस राशि के जातकों की शादी भी गुरु की दशा में होगी।
गुरु इनकी कुंडली में चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेगा। अप्रैल महीने के बाद भाग्य साथ देना शुरू कर देगा। भाग्य का कारक ग्रह गुरु कुंडली के त्रिकोण को एक्टिवेट कर देगा। जिनके संतान नहीं है उनके लिए भी संतान के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल लोगों के लिए भी ये साल बहुत बढ़िया है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728