mahakumb

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 25 Oct, 2022 08:10 AM

today birthday prediction in hindi

Today birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
Today birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं।

मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने मन की बातें किसी से साझा नहीं करते। अपने आप में ही खोए रहने वाले कुछ अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इन लोगों को भीड़भाड़ से दूर अकेले रहना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और धार्मिक होते हैं, परंतु धर्म के नाम पर किसी प्रकार के दिखावे या आडम्बर को पसंद नहीं करते। इन लोगों में भगवान के प्रति आस्था होती है हालांकि ये लोग कर्म प्रधान होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कुछ भी ऐसे ही सहजता से प्राप्त नहीं होता। मूलांक 7 वाले जातक तार्किक शक्ति और गहरी कल्पना की स्वामी होते हैं। ये लोग हर बात में तर्क वितर्क करना तथा उसकी गहराई तक जाना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग भावनात्मक स्तर पर कुछ असंतुलित महसूस होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए यात्राएं लेकर आया है। कारोबार संबंधी यात्राएं करनी पड़ेगी जो कि लाभदायक रहेंगी। इस वर्ष मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। अक्टूबर के महीने के शेष दिनों में आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। घर की खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। नवंबर के महीने में समय आपके लिए शुभ है। आपकी योजनाएं सफल होने के योग बनते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी बात को अपने ही मन में दबाए रखेंगे। दिसंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

फरवरी के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। कोई गुप्त विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। मार्च के महीने में मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते हुए गति सीमा का ख्याल रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बन सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं यह समय शुभ है। जून के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में आपको धन निवेश करने के मार्ग मिलेंगे। सितंबर के महीने में किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें, अन्यथा बेकार के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
गणेश भगवान जी की आराधना करें। 
तुलसी के पौधे को जल दें। 
कुत्ते की सेवा करें। 
कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। 
एक काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। 
गाय को हरा चारा खिलाएं। 
घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। 
घर में कोई जंग लगे लोहे की वस्तु न रखें। 
कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। 
गायत्री मंत्र का पाठ करें। 
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!