Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2023 07:59 AM
![today s birthday prediction](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2023_5image_07_57_352572210birthday-ll.jpg)
ज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।
![PunjabKesari Today's Birthday Prediction](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_58_443122119c1.jpg)
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल परिवार में किसी शुभ कार्य के संपन्न होने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहेगा। मई के महीने के शेष दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छे हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने का समय भी आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। इस समय में आपके कार्य कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं, परंतु बेकार के प्रलोभनों से बचें। अगस्त के महीने में व्यापारिक स्तर पर लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आप के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा, और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से सलाह ले कर अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी।
![PunjabKesari Today's Birthday Prediction](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_58_488270728c2.jpg)
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। मार्च के महीने में क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने विरुद्ध कर लेंगे। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिसे करने के लिए आप सक्षम है।
![PunjabKesari Today's Birthday Prediction](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_58_531700207c3.jpg)
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। यथासंभव सोने के आभूषण धारण करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
![PunjabKesari kundli](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_24_133355642image-4.jpg)