Breaking




आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2021 08:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी एवं निडर होते हैं। इन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी एवं निडर होते हैं। इन लोगों का रवैया भी काफी प्रभावशाली और रौबदार होता है। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर चुनौती का डटकर सामना करने की हिम्मत रखते हैं। इन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर क्रोध आ जाता है। ये लोग थोड़े से गुस्सैल मिजाज के होते हैं परंतु इसी के विपरीत मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातक दोस्ती को अपने जीवन में बहुत अहमियत देते हैं। ये लोग अच्छे और सच्चे मित्र साबित होते हैं। इन लोगों का अपने मित्रों के साथ भाइयों की तरह घनिष्ट रिश्ता होता है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को आर्मी, पुलिस, सैन्यबल, डॉक्टर, सर्जन, समाजसेवक इत्यादि के रूप में कुशल कार्य करते हुए देखा गया है। शिक्षा के साथ-साथ, मूलांक 9 वाले जातक खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

PunjabKesari birthday


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष विदेश यात्रा के योग बनते हैं। किसी मित्र से बहुत समय बाद संपर्क हो सकता है। विचारों में अस्थिरता उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने का शेष समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में बहुत सी नई योजनाएं आपका मन अस्थिर कर सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अक्टूबर के महीने में व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों में समय घिरा रहेगा। दिसंबर के महीने में यात्रा करते समय सावधानी बरतें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में संचार माध्यम पर निवेश करते हुए पहले परिस्थितियों को देख परख लें। फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मई के महीने में अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। जून के महीने का समय किसी नई शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

परनिंदा से परहेज करें।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari birthday

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!