आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 May, 2024 07:35 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आ कर लेते हैं। जो कि आगे जाकर नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। हालांकि दूसरे लोग इनकी कोमलता और भावुकता का गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को लेखन और कविता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है। इन लोगों का अपने परिवार में माता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। इस वर्ष आपका ध्यान साज-सजावट और निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मई के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। जून के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में किसी की बातों में आकर कोई गलत काम करने से बचें। अगस्त के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। यात्राओं के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नवंबर के महीने में मानसिक तनाव और अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय मध्य परिणाम वाला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नगदी धन अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने में आलस्य के कारण काम पूरे नहीं हो पाएंगे। मार्च के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। अप्रैल के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। गाय का घी मंदिर मैदान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!