आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jun, 2024 07:05 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं।  ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं।  ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में ज्ञान और अनुभव इनकी उम्र की अपेक्षा अधिक ही देखने को मिलता है। इन लोगों में परिस्थितियों को देखकर सीखने की क्षमता होती है। ये लोग किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान में ज्यादा पक्के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस क्षेत्र में दक्ष होते हैं। लोग इनकी समझ और ज्ञान के कारण इन से सलाह-मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। शिक्षा के बाद मूलांक 3 वाले जातकों को अध्यापक, शिक्षक, सलाहकार, कंसलटेंट, परामर्शदाता इत्यादि के रूप में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों के जीवन लक्ष्य ऊंचे स्तर के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको मेहनत के उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। इस वर्ष कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म लेगी। जून के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस समय में सोशल मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग ज्यादा सक्रिय रहेंगे। जुलाई के महीने में आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करना चाहेंगे। सितंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। समय से अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय नियोजन के साथ काम करने की कोशिश करें। दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। नवंबर के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। फरवरी के महीने में सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा और अपने काम को सफलता से पूरा कर पाएंगे। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय भी आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा लेकिन किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन के साथ करने के कारण कुछ देरी हो सकती है। मई के महीने का समय विदेशी काम में लाभ दिलवाने की संभावनाएं लेकर आया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!