आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2024 03:13 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत मेहनती और  महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत मेहनती और  महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में एक सफल प्रशासक के सभी गुणों का तालमेल देखने को मिलता है। एक अच्छे नेता बनते हैं। इन्हें अपने जीवन काल में हर पद पर नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है, चाहे वो स्कूल हो, कॉलेज हो, कार्यक्षेत्र हो या अन्य कोई स्थान। इनके घर-परिवार में भी मुख्यतः इन लोगों से पूछ कर व सलाह मशवरा करके काम किया जाता है। मूलांक 1 वाले जातकों में दूसरों के अंदर उत्साह और साहस भरने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग दूसरे व्यक्ति से काम करवाना जानते हैं। मूलांक 1 वालों को राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखा गया है। ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इनके मुख पर सूर्य के समान तेज देखने को मिलता है। इनका औरा और आभा काफी प्रभावशाली होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए काम को करने से कतराते नहीं हैं। मुख्यतः कार्य की पहल इनके द्वारा ही की जाती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक रूप उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा बेकार ही किसी लड़ाई का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय भी भौतिक सुख-साधनों की दृष्टि से अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। दोस्तों की सहायता से कोई काम पूरा होगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले से दूरी बनाकर रखें। मार्च के महीने का समय समाज सेवा के कार्य में बीतेगा। अप्रैल के महीने में सरकारी नौकरी प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। मई के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कोई गैर सरकारी काम न करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कानों में सोना धारण करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। वस्त्रों का दान न करें। इत्र का इस्तेमाल करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!