आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jun, 2024 07:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझ कर एक उत्तम निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक प्रायः अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभवी होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे सलाह एवं परामर्श करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी उत्तम एवं मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं। ये लोग शिक्षा के अलावा भी जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें दक्ष एवं निपुण होते हैं। इनके आसपास के लोग इनके साथ रहना इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व और आभामंडल काफी आकर्षक होता है। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु ये लोग स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं और जल्दी से किसी के सामने सहायता के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं तथा स्वतंत्र रूप से काम करना अच्छा लगता है। इन्हें अपने काम में किसी दूसरे की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आती। मूलांक 3 वाले जातक कभी भी अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। ये लोग घर, परिवार और समाज में चली आ रही मान्यताओं को मानने वाले परंपरावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष मेहनत करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है। मेहनत से मन न चुराएं। यह वर्ष कोर्ट-कचहरी, कोयला, पेट्रोलियम, उद्योग इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने के शेष दिन थोड़े परिवर्तनशील रहेंगे। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ घटनाएं अकस्मात संभव हो सकती हैं। जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में भी जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मनमुटाव खत्म होने की संभावनाएं बनती हैं। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके परिस्थितियों को सुधारने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण अपने काम को न रोकें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग लेकर आया है। नवंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। दिसंबर के महीने में आप भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी की आराधना करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथासंभव कानों में सोना धारण करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!