आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Jun, 2024 07:50 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े-बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवन साथी भी इन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। इस वर्ष आलस्य को त्याग कर पूरे मन के साथ मेहनत करें। जून के महीने का यह शेष दिन थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा, संयम के साथ समय बिताने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अगस्त के महीने का समय आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सितंबर के महीने में कुछ काम रुक सकते हैं लेकिन यथासंभव मेहनत करके सफलता को भी हासिल किया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में जोश में वृद्धि महसूस करेंगे लेकिन सूझबूझ के साथ ही कोई निर्णय लेकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। नवंबर के महीने में नए काम की शुरुआत के अवसर प्राप्त होंगे। सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती है समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे लेकिन अहंकार में आकर परिस्थितियों को खराब न करें। फरवरी के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अप्रैल के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे लेकिन किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम ना करें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोगों की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी की आराधना करें। शनि देव जी के मंदिर में जाने-अनजाने जो गलतियां हुई उनकी क्षमा याचना करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। सोने को   ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!