Breaking




आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jul, 2024 04:56 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों को कभी कोई दुख नहीं दे सकते। ये लोग हमेशा दूसरों का उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। ये लोग मृदुभाषी और कोमल हृदय वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, जिसके कारण ये लोग बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग हर संभव कोशिश करके सामने वाले की सहायता करते हैं। इन्हें किसी काम के लिए न कहना नहीं आता, जिसके कारण बहुत बार ये लोग परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों का अपने घर-परिवार में माता के साथ गहरा संबंध होता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अद्भुत रचनाओं को जन्म दे सकते हैं। इन लोगों में उच्च कोटि की रचनात्मकता होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य गति वाला रहेगा। इस वर्ष प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। किसी बात पर अधिक चिंता के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द ज्यादा व्यतीत होगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। संयम और सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता तक लेकर जा सकते हैं अन्यथा क्रोध में आकर अपने काम को बिगाड़ लेंगे। नवंबर के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। मां से उचित सलाह प्राप्त होगी, जिससे लाभ प्राप्त होगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मई के महीने में आधुनिक सोच के चलते लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। जून के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। यथा संभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!