आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jul, 2024 07:34 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी प्राय उच्च कोटि की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को अक्सर मेधावी छात्रों में देखा जाता है। शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक व्यापारिक स्तर पर अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बात करते हुए हिचकिचाहट महसूस नहीं करते। ये लोग अपनी बातों में उन शब्दों का चयन करने में कुशल होते हैं जो सामने वाले व्यक्ति को सुनने में अच्छे लगे। अपनी इस प्रतिभा के दम पर मूलांक 5 वाले जातक सभी को अपना बना लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। ये लोग सामान्य बोलचाल की भाषा में भी दूसरों से मित्रता का भाव रखते हैं। हालांकि किसी के साथ घनिष्ठ मित्रता नहीं होती। मूलांक 5 वाले जातक अंतर्मन से बहुत चुलबुले और एक बालक जैसी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बात अपने मित्रों को और अपने साथी से हमेशा साझा करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है। ये लोग अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करते हैं, और हर परिस्थिति में उसका साथ देने के लिए तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए औसतन सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल नकदी धन को लेकर परिस्थितियों उतार-चढ़ाव में बनी रहेगी। भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य एक उलझन में फंसा रहेगा। इस समय में अपने बल को एक सही मार्गदर्शन देकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने का समय नौकरी से संबंधित प्रस्ताव के लिए सकारात्मक रहेगा। सितंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। किसी को अपना भेद बताने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में भी आपका मन लगेगा। नवंबर के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई काम ना करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। सेल्स और मीडिया से जुड़े हुए लोगों को अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहेगा। अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में सूझबूझ और नैतिकता के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिलवा सकते हैं। मार्च के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मई के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। संतान पक्ष को लेकर आपका रवैया बदलेगा। जून के महीने का समय कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। आलस्य भी आपको घेरने की कोशिश करेगा। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय ना करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में ना रखें। खराब घड़ी घर में ना रखें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!