आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2024 11:26 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर आकर्षण और चमक होती है। मूलांक 6 वालों का आभामंडल काफी मनोरम होता है। दूसरे लोग बहुत जल्दी इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना और कला की तरफ गहरा आकर्षण रखते हैं। इन लोगों का मन पढ़ाई के साथ-साथ कला की तरफ भी आकर्षित होता रहता है। मूलांक 6 वाले जातकों को सजना-संवरना अच्छा लगता है। ये लोग मुख्यतः अपने सजने-संवरने का बहुत ध्यान रखते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज अपनी तरफ आकर्षित करती है। इन लोगों को अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण पहनना और ब्रांडेड चीजें खरीदना पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने घर की साज-सज्जा पर भी अक्सर अधिक खर्च करते हैं। इनके अधिक व्यय के कारण नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहती है। जिसकी ये लोग परवाह भी कम करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, डिजाइन, पैकेजिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। इस वर्ष कामकाज के नजरिया से समय ज्यादा अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय मॉडर्न आर्ट और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बेकार के वहम में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। नवंबर के महीने में समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। प्रकाशन और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने का समय वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मई के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय भी मिला जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपने जोश को सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। तांबे के पात्र में साबुत हरी मूंग की दाल भरकर बहते पानी में जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!