आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jul, 2024 08:41 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग हर कार्य को स्वतंत्र रूप से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग हर कार्य को स्वतंत्र रूप से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को किसी की अधीनता पसंद नहीं आती। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे निर्णायक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में एक अच्छे राजनीतिज्ञ, नेता अथवा प्रबंधक के गुण होते हैं। इन लोगों को आमतौर पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ ग्रुप आदि स्थानों पर भी प्रबंधन के कार्य ही सौंपे जाते हैं। जिसे ये लोग बखूबी निभाना जानते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 1 वाले जातकों को उच्च सरकारी पदों पर कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का अपने परिवार में अपने पिता के साथ एक गहरा और विशेष रिश्ता होता है। ये लोग हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन लोगों में ऊर्जा कूट-कूट कर भरी हुई होती है। ये लोग जल्दी से थकान का अनुभव नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक दृढ़ निश्चय ही होते हैं। मूलांक 1 वालों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद होता है। ये किसी भी कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ये लोग जल्दी से किसी की सहायता नहीं मांगते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती हैं। इस वर्ष यात्राएं सफल रहेंगी। जुलाई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। किसी को कोई वायदा न करें और किसी प्रकार का झूठ न बोलें। अगस्त के महीने में निजी जीवन की तरफ मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। निजी जिम्मेदारियां निभाते हुए कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। सितंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। अक्टूबर के महीने का समय आय के नए साधन लेकर आएगा लेकिन कामकाज की अधिकता भी साथ-साथ बनी रहेगी। नवंबर के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने में सफल रहेंगे। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत बड़ा निवेश न करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। मार्च के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं हैं। पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जून के महीने का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रलोभन में आकर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कानों में सोना धारण करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!