आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jul, 2024 07:28 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें और अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं। परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल नकदी धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। इस वर्ष आप भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे थोड़ा सूझबूझ के साथ काम लेना भी जरूरी है अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के महीने का समय हालांकि व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावनाएं भी बनती है। सितंबर के महीने में दस्तावेजों का हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी प्रकार का झूठ न बोलें। अक्टूबर महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, बच्चे परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। हालांकि कोई काम जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आपके काम जल्दी पूरे होंगे। फरवरी के महीने में कोई नई टेक्नोलॉजी सीखने का मन बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय भी कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहे। काले और नीले रंग से परहेज करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!