आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Jul, 2024 08:00 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी खुशमिजाज व मौज मस्ती में जीने वाले होते हैं। ये लोग हमेशा खुश

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी खुशमिजाज व मौज मस्ती में जीने वाले होते हैं। ये लोग हमेशा खुश मिजाज रहते हैं। ये लोग हास्य और विनोद प्रिय होते हैं। दूसरों से हंसकर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के चेहरे की कांति देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक काफी सुंदर एवं मनमोहक व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों की खूबसूरती उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है।  अपने समूह में प्रेम और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ये अपने मित्रों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखते हैं। हर सुंदर वस्तु की तरफ  इनका आकर्षण होता है। इन लोगों को सुंदर आभूषण, गहने, अच्छी पोशाक, ब्रांडेड कपड़े, फैशन, डिजाइन खूबसूरती बहुत आकर्षित करती है। इन्हें अपने घर में और अपने आसपास भी सुंदर वस्तुएं रखने का शौक होता है। ये लोग अपने स्वयं के रखरखाव पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरीत लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं।  इन लोगों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय बीतता है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल व्यावसायिक नजरिए से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। हालांकि व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में भी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती है। अगस्त के महीने में नकदी धन खर्च होने की संभावनाएं बनती है। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों को परीक्षा में मेधावी दिलवा सकता है। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। बेकार के बहकावे और धोखे से अपने आप को बचा कर रखें। नवंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। निजी जीवन के स्तर पर ज्यादा सक्रियता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने में फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय विवाह के जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मई के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा। जून के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष की शुभकामनाएं प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखे और न हीं बेचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!