Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Apr, 2025 02:41 PM
Vaishakh Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या का बहुत खास महत्व है। वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 रविवार यानी आज के दिन है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को अतिप्रिय है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vaishakh Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या का बहुत खास महत्व है। वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 रविवार यानी आज के दिन है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ पितरों की शांति, पितृदोष निवारण और सुख-समृद्धि के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। माना जाता है कि वैशाख अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी मे स्नान करने, पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से विशेष सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाले हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।
अन्न का दान
वैशाख अमावस्या के दिन अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। अन्न का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घी का दान
वैशाख अमावस्या के दिन घी का दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन घी का दान करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
काले तिल या तिल से बनी चीजों का दान
इस दिन काले तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पितृदोष का प्रभाव कम होता है।
वस्त्र का दान
इस दिन गरीवों और जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और व्यक्ति को अनंत सुखों की प्राप्ति होती है।