Vastu remedies For Money: इस विधि से धन के देवता कुबेर आपके लिए खोलेंगे खजाने का द्वार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Mar, 2025 07:25 AM

vastu remedies for money

Vastu Tips for Money: कुबेर धन-धान्य और समृद्धि के देवता हैं। मनुष्य कुबेर साधना को धन वृद्धि के लिए ही करता है। कुछ विद्वानों के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्षपृथ्वी में जितने भी कोष हैं, सबके अधिपति कुबेर हैं। इन्हीं की कृपा से मनुष्य को भूगर्भ स्थित...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Money: कुबेर धन-धान्य और समृद्धि के देवता हैं। मनुष्य कुबेर साधना को धन वृद्धि के लिए ही करता है। कुछ विद्वानों के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्षपृथ्वी में जितने भी कोष हैं, सबके अधिपति कुबेर हैं। इन्हीं की कृपा से मनुष्य को भूगर्भ स्थित निधियों की प्राप्ति होती है। प्रत्येक यज्ञान्त में इन वैश्रवण राजाधिराज को पुष्पांजलि दी जाती है। कौटिल्य (चाण्क्य) के अनुसार कुबेर की मूर्ति खजाने में स्थापित की जानी चाहिए। वैसे तो कुबेर का निवास वट-वृक्ष कहा गया है। कुबेर को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम दस हजार जप करना आवश्यक है। मान्यता है की इस विधि से धन के देवता कुबेर खोल देते हैं अपने खजाने का द्वार

PunjabKesari kuber

Most powerful kubera mantra for money Mahamrityunjaya Mantra महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

घर के मंदिर में श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित कर सकते हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास बना रहता है।

वास्तु विद्वान कहते हैं घर में रखी तिजोरी अथवा जिस अलमारी में धन रखा जाता है, उसका मुंह उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। इस दिशा पर धन के देवता कुबेर का अधिपत्य स्थापित है। ऐसा करने से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari kuber

वास्तु शास्त्र में लघु नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि इसको पूजा घर में रखने से आपको कभी धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी और घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहेगा।

जिन घरों में धातु का कछुआ होता है, वहां के लोगों को कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती। साथ ही सदस्यों की कुल आय में वृद्धि होती है। कछुए का संबंध भगवान विष्णु से भी माना गया है। कछुए को हमेशा उत्तर दिशा की ओर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष भी कम होता है।

PunjabKesari kuber

गोमती चक्र को भी वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में गोमती चक्र रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। अगर गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर रखा जाए तो यह शुभ फल देता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!