Edited By Jyoti,Updated: 30 Aug, 2022 04:12 PM

प्रत्येक व्यक्ति की यही कामना होती है वह जीवन में सफल इंसान बनकर समाज में मान-सम्मान प्राप्त करे। अपनी इसी कामना के चलते व्यक्ति अपने जीवन दिन रात मेहनत करता है। परंतु कभी कभी व्यक्ति अपनी मेहनत का फल हासिल नहीं कर पाता। तो ऐसे
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक व्यक्ति की यही कामना होती है वह जीवन में सफल इंसान बनकर समाज में मान-सम्मान प्राप्त करे। अपनी इसी कामना के चलते व्यक्ति अपने जीवन दिन रात मेहनत करता है। परंतु कभी कभी व्यक्ति अपनी मेहनत का फल हासिल नहीं कर पाता। तो ऐसे में क्या करना चाहिए इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए आज हम आपको इसका का हल बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़ी जानकारी दी गई है। इनके अनुसार केवल कुछ उपाय करने से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता को आसानी से पा सकता है। कहा जाता है इन उपायों को नियमित रूप से करने रात को सोने से पहले किया जाए। तो आपके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। जीवन में दिन भर दिन तरक्की होती जाती है। तो आइए जानते हैं कौन से है वो उपाय जिनको रात को सोने से पहले करने से घर में धन का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में बाल्टी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि रात को सोने से पहले बाथरूम में बाल्टी भरी हुई रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो रात को सोने से पहले किचन में एक पानी की बाल्टी अवश्य भरकर रखें। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। और व्यक्ति के ऊपर कभी कर्ज नहीं चढ़ता। इसके साथ ही रात को सोने से पहले किचन में पानी की भरी बाल्टी रखने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।

आगे आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात में सोने से पहले महिलाएं पूजा स्थान पर एक दीपक अवश्य जलाएं। मान्यता है कि जिस घर की महिला द्वारा यह काम रोजाना किया जाता है। उस घर में सदा मां लक्ष्मी का वास होता है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर धन-धान्य के भंडार भर देती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इसके अलावा जानकारी के लिए बता दें कि रात में सोने से पहले घर की स्त्री घर के पश्चिम या दक्षिण दिशा के कोने में खास रूप से एक दीया ज़रूर जलाएं। मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में रोशनी से भरा दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी का भी कृपा बरसती है और घर सुख-शांति से भर जाता है।

इसी के साथ बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार। नियमित रूप से शाम के समय घर के बाहर दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये दीपक रात भर जलने दें। अगर रातभर दीपक जलते रहना संभव न हो शाम के समय दीपक जलाएं और जब ये बुझ जाएं तो रात को सोने से पहले घर के मुख्य द्वार पर एक लाइट जला दें। कहा जाता है कि जिस घर में प्रतिदिन ये काम किया जाता है। उस घर के सदस्यों पर कभी आर्थिक संकट नहीं आता और घर में भी हमेशा धन की बरकत बनी रहती है।
आखिर उपाय के तौर पर आपको बता दें कि रोजाना रात को सोने से पहले घर में कपूर जलाकर सोए। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। अगर आप कपूर बेडरूम में जलाते हैं तो ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं।
