Vastu Tips: कॉर्नर वाले घर से बढ़ सकती हैं परेशानियां जानें, क्यों

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Aug, 2024 07:07 AM

vastu tips

हमारे घर के हर एक कोना वास्तु शास्त्र से जुड़ा हुआ है। हमारे घर में खुशियां बरकरार रहेंगी या नहीं ये हमारे घर के वास्तु के अनुसार डिपेंड करता है। अकसर लोग घर खरीदते समय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे घर के हर एक कोना वास्तु शास्त्र से जुड़ा हुआ है। हमारे घर में खुशियां बरकरार रहेंगी या नहीं ये हमारे घर के वास्तु के अनुसार डिपेंड करता है। अकसर लोग घर खरीदते समय दिशाओं को छोड़कर सुंदरता पर अधिक ध्यान देते हैं। वास्तु शास्त्र की नजर में ऐसा शुभ नहीं माना जाता है। कई घर बीच में होते हैं और कुछ घर कोने में होते हैं। कुछ वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार कोने वाले घरों को शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों ?

PunjabKesari Vastu Tips

Is it auspicious to buy a corner house क्या कोने वाला घर खरीदना होता है शुभ ?
वास्तु के मुताबिक जो घर कोने में होते हैं वो तीनों तरफ से खुले होते हैं। इस वजह से केतु का प्रभाव इनके ऊपर बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में केतु को शुभ ग्रह नहीं माना जाता है। इस तरह के घरों में शुरुआत के समय तो कुछ नहीं होता बल्कि बहुत से लाभ देखने को मिलते हैं लेकिन बाद में केतु अपने असली रूप में आ जाता है और उस घर के सदस्यों को बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आपके इस तरह जे घर में पास कोई ईमली का पेड़ है तो समझ जाएं आपको कोई न कोई दिक्कत अवश्य आने वाली है। इस वजह से मकान में रह रहे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

These problems may occur हो सकती हैं ये परेशानियां
जो लोग कोने वाले घर में रहते हैं उन्हें न चाहते हुए भी वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस घर के लोग आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं और नकारात्मकता भी जल्द प्रवेश कर जाती है।

यदि आपके मकान की शेप आधे चन्द्रमा की तरह है तो इस घर में रहने वाली व्यक्तियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए छोटे-छोटे पौधे मुख्य द्वार पर लगाएं।

Get rid of your problems with these remedies इन उपायों से करें अपनी परेशानी को दूर
अगर आप भी  इस तरह के कोने वाले घरों में रहते हैं तो इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए ये उपाय करने चाहिए। यदि आपका घर एल शेप में है तो इसके मैन गेट को कोने में ही बनाएं। इसके अलावा यदि आपका घर वी शेप का है तो अपने दरवाजे पर पेड़-पौधें लगाएं। इस तरह के घर के दरवाजों को एक साथ नहीं खोलना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!