किसी काम में नहीं बन पा रहा Focus तो अपनाएं ये टिप्स, 100 % मिलेगा Result

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Sep, 2024 08:52 AM

कामयाबी सीधे-सीधे आपकी एकाग्रता के ऊपर निर्भर करती है। हर एक इंसान को अलग-अलग चीजों की एडिक्शन होती है लेकिन सभी एडिक्शन का नतीजा फेलियर ही होता है। यह सभी एडिक्शन मिलकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: कामयाबी सीधे-सीधे आपकी एकाग्रता के ऊपर निर्भर करती है। हर एक इंसान को अलग-अलग चीजों की एडिक्शन होती है लेकिन सभी एडिक्शन का नतीजा फेलियर ही होता है। यह सभी एडिक्शन मिलकर कर एकाग्रता को रोकती हैं। डिस्ट्रक्शन को पहचाने के लिए अपने पास एक छोटी नोटबुक रख लें। उसमें हर एक घंटे बाद नोट कर लें कि पिछले दिनों में आप क्या कार्यवाही क्या रहे हैं ? सात दिनों तक हर रोज ऐसा करें। फिर आपको पता चलेगा कि आप अपने जीवन में कौन से ऐसे काम करते हैं, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। उसको दूर करना आपके हाथ में नहीं होता। उसको छोड़ने के लिए अपने मन के अंदर बर्निंग डिजायर को लेकर आना बहुत जरूरी है। जीवन में एकाग्रता बहुत जरूरी है। अगर लगातार आपका फोक्स हिलता चला जा रहा है और किसी भी काम को अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब आपका मन एकाग्रता से बहुत दूर है। जीवन में एकाग्रता न होने से इंसान जीवन में कामयाब नहीं हो पाता है।  

PunjabKesari Vastu tips

वास्तु और एस्ट्रोलॉजी आपके जीवन में बहुत मदद करती है। यह ऊर्जा आपकी  एकाग्रता को बढ़ाती है और आपकी डिस्ट्रैक्शन को छोड़ने में भी सहायता करती है। इसके लिए सबसे पहले घर में एक लेआउट बनाएं और उसके ऊपर उसकी दिशा बना दें।  

बर्थ चार्ट के मुताबिक हर हाउस हर एक दिशा को दर्शाता है। कुंडली में पहला घर पूर्व दिशा को और दूसरा घर नॉर्थ वेस्ट दिशा को दर्शाता है। इसी तरह 12 के 12 घर किसी न किसी दिशा को दर्शाते हैं। बर्थ चार्ट में जहां पर भी राहु बैठे हैं वहीं दिशा आपके लिए भटकाव का काम करेगी। राहु डिस्ट्रैक्शन होते हैं। बर्थ चार्ट में राहु बताते हैं कि घर की किस दिशा में डिस्ट्रैक्शन रखी हुई है। अगर घर की इस दिशा में दीवारों पर सीलन और किसी न किसी तरह की गंदगी है तो आप जितना मर्जी कर लें डिस्ट्रक्शन को छोड़ा नहीं जा सकता। इसलिए उस जगह से सारी गंदगी हटा दें। जिससे डिस्ट्रैक्शन छोड़ने के सारे रास्ते खुल जाएंगे।

PunjabKesari Vastu tips

नॉर्थ-ईस्ट दिशा से एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है। बर्थ चार्ट में ईशान कोण है तो इस कोण में बहुत ताकत होती है। यह दिशा आपको एकाग्रता और एनर्जी देने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर किसी न किसी तरह से इस दिशा में कोई कमजोरी है तो एकाग्रता फिर भी नहीं बढ़ पाएगी। इस दिशा में रसोईघर और बाथरूम बना होगा तो एकाग्रता बढ़ाने की सारी कोशिशें व्यर्थ जाएंगी। वहीं नॉर्थ ईस्ट साफ-सुथरा हो तो बहुत ही अच्छा रहेगा। वहां पर पीतल के लोटे में गंगाजल लेकर उस कोने में रख दें। इस उपाय को करने से आपका फोकस और ध्यान बढ़ता चला जाएगा।  

PunjabKesari Vastu tips

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!