mahakumb
budget

Vastu Tips: नमक से जुड़े वास्तु टिप्स आपके जीवन में लाएंगे कई बदलाव

Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Feb, 2025 08:51 AM

vastu tips

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि सुखद और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि सुखद और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म में किसी भी चीज को खरीदने के लिए शुभ दिन बताए गए है। माना जाता है कि अगर दिन के मुताबिक कोई भी सामान खरीदा जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिन में नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि बेहतर और अच्छे जीवन के लिए किस दिन नमक खरीदना शुभ होता है।

PunjabKesari Vastu Tips

किस दिन खरीदना चाहिए नमक

शनिवार: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, शनिवार का दिन नमक खरीदने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस दिन नमक खरीदने से शनि दोष कम होता है और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है।

बुधवार: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन नमक खरीदना भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह दिन व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध से जुड़ा होता है।

शुक्रवार: शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और धन और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का होता है। माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

कब नहीं खरीदना चाहिए नमक
मंगलवार और रविवार को नमक खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से आर्थिक हानि और परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!