Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में न रखें आईना, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Feb, 2025 04:10 PM

vastu tips

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि इन नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष से छुटकारा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि इन नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आईने को सही स्थान पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर गलती से आईने को गलत दिशा या स्थान पर रखा जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि आईने को भूलकर भी कहां पर नहीं रखना चाहिए।   

PunjabKesari Vastu Tips

बिस्तर के ठीक सामने
बिस्तर के ठीक सामने आईना लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर आप बिस्तर के पास आईना रखते हैं, तो इस वजह से आपको धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घर के मुख्य द्वार पर
घर के मुख्य द्वार पर शीशे को रखना या लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाते है, तो यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर सकता है। साथ ही दुर्भाग्य और मानसिक तनाव को बढ़ाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

दक्षिण और पश्चिम दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में भूलकर भी आईना नहीं रखना चाहिए। इन दिशाओं में आईना रखना या लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। आईने को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।

रसोई घर या पूजा स्थल में
वास्तु के अनुसार, भूलकर भी आईने को रसोई घर या पूजा स्थल में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इस रसोई घर या पूजा स्थल में आईने को रखने से आर्थिक परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!