Vastu tips for home: बिना तोड़फोड़ के इस तरह चमकाएं घर का वास्तु

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Aug, 2024 07:18 AM

वास्तु शास्त्र में किसी भी काम को शुरू करने से पहले वास्तु का खास ध्यान रखा जाता है। किसी भी चीज को शुरू करने से पहले हमें उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी उस काम में सफलता मिल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किसी भी काम को शुरू करने से पहले वास्तु का खास ध्यान रखा जाता है। किसी भी चीज को शुरू करने से पहले हमें उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी उस काम में सफलता मिल सकती है। ठीक उसी तरह ही अपने जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाने के लिए जन्म कुंडली का आपके घर के वास्तु से क्या संबंध है उसके बारे में पता होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि आप अपने घर की सजावट को अपनी जन्म कुंडली से कैसे जोड़ सकते हैं ?    

आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति घर के अंदर रखे गए सामान और घर के वास्तु से सीधा-सीधा संवाद करती है। घर का ड्राइंग रूम जन्म कुंडली का दूसरा घर होता है और यह धन स्थान से जुड़ा होता है। अगर घर के ड्राइंग रूम में चीजें अस्त-व्यस्त रहेंगी तो आपकी जन्म कुंडली का धन स्थान है कमजोर होता रहेगा। कई लोगों के दूसरे घर में राहु होता है। दूसरे घर के राहु के बारे में माना जाता है कि यह अचानक से धन का नुकसान करवाते हैं। राहु का रंग नीला होता है। जिस इंसान के दूसरे घर में राहु हैं, उन्हें अपने घर के ड्राइंग रूम में नीले रंग का सामान नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu tips for home

 राहु को कंट्रोल करने वाली ऊर्जा मंगल होती है। जिन लोगों के दूसरे घर में राहु है, उन्हें अपने कमरे में लाल रंग की वस्तु रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। घर का ड्राइंग रूम सीधे-सीधे आपके संचित धन से जुड़ा हुआ होता है इसलिए उस स्थान को साफ-सुथरा रखना चाहिए। बर्थ चार्ट में जो भी ग्रह आपके दूसरे घर में धन स्थान को कंट्रोल कर रहा होगा। उस ग्रह के ऑपोजिट कोई भी वस्तु अपने ड्राइंग रूम में न रखें। यदि आपके दूसरे घर में शनि है तो ऑरेंज कलर की चीजें न रखें। अगर आपके दूसरे घर में केतु हैं तो ऑफ वाइट और हरी रंग की चीजें ड्राइंग रूम न रखें।

बर्थ चार्ट का सातवां हाउस आपकी गृहस्थ का घर है और ये आपके बेडरूम को डिनोट करता है। जिनके घर में सीलन की वजह से दीवारें उखड़ी-उखड़ी रहती है। उनकी गृहस्थी में किसी न किसी तरह की दिक्कत आ जाती है। घर के जो भी टॉयलेट्स होते हैं, यह राहु होते हैं। राहु आपके बर्थ चार्ट में जहां पर भी हैं, वहां पर बुरे नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए घर के टॉयलेट्स को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें आपको राहु के बुरे प्रभावों से बचाए रखती हैं।

PunjabKesari Vastu tips for home

राहु जब अच्छे होते हैं तो यह क्रिएटिविटी देते हैं और जब यह बुरी तरह सक्रिय होते हैं तो अचानक से आने वाली समस्याएं घर और जीवन में आनी शुरू हो जाती हैं। जिन घरों में राहु खराब होता है, उन घरों में लड़ाई-झगड़े और आपसी विवाद जैसे परेशानियां बहुत ज्यादा आनी शुरू हो जाती हैं। घर की चारदीवारी आपके लग्न कुंडली का होता है। जिसे कुंडली का हेड क्वार्टर कहा जाता है। जिन लोगों के लग्न में राहु अच्छे हैं, उन्हें अच्छे फल मिलने शुरू हो जाते हैं। अगर किसी की कुंडली में राहु बहुत खराब हैं और वह इस तरह के मकान में आ जाते हैं जिनकी चार दीवारी इरेगुलर है, तो उन्हें जीवन में कई तरह की अड़चन पैदा होनी शुरू हो जाती हैं।  

बर्थ चार्ट के मंगल आपके घर की रसोई की आग को इंडिकेट करते हैं। रसोई घर में जो गैस का स्थान है अगर वह गलत दिशा में हैं तो वह मंगल को ट्रिगर करेगा और दुर्घटना होने की संभावना है। साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। खराब मंगल मंगलवार के दिन पैदा होने वाले बच्चों का बर्थ चार्ट कमजोर कर देता है। मंगल का खराब होना इस जनरेशन और अगली आने वाली जनरेशन को खराब कर देता है। घर की रसोई सही स्थान पर होनी चाहिए और दूसरा गैस का स्थान हमेशा सही स्थान पर होना चाहिए। चंद्रमा आपका पीस ऑफ माइंड होता हैं। अगर आप बाहर खुश रहते हैं और घर पर आकर टेंशन में आ जाते हैं, तो यह समझ लीजिए कि आपके घर का चंद्रमा बिगड़ा हुआ है। चंद्रमा का स्थान घर का नॉर्थ-ईस्ट होता है। घर के नॉर्थ-ईस्ट में यदि आप गैस रखते हैं तो आपका चंद्रमा बिगड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu tips for home

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!