Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jan, 2024 08:05 AM
घर की उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जाती है। अगर इसी दिशा में भगवान को बिठाना है तो उनके नीचे हरे और नीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Idols for home: घर की उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जाती है। अगर इसी दिशा में भगवान को बिठाना है तो उनके नीचे हरे और नीले रंग का कपड़ा बिछाएं। घर में कुछ मूर्तियां लगाना शुभ माना जाता है। इनमें से कुछ के बारे में यहां आपको बता रहे हैं।
Camel Statue ऊंट की मूर्ति
वास्तु शास्त्र में ऊंट की मूर्ति का विशेष महत्व है। ऊंट को कठिन परिश्रम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिस घर में ऊंट की मूर्ति होती है इन्हें कभी भी बिजनेस या कारोबार में घाटा नहीं होता है इसलिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
Parrot Statue तोते की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, घर में तोते की मूर्ति या तस्वीर को स्टडी रूम में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में अधिक मन लगता है इसलिए स्टडी रूम में उत्तर दिशा में तोते की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। वास्तु के हिसाब से तोते को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
Statue of Shani Dev शनिदेव की मूर्ति
घर पर शनिदेव की मूर्ति न रखें। उनके दर्शन करने के लिए शनि मंदिर में ही जाना उचित है, कभी भी घर में शनि देव का चित्र या मूर्ति स्थापित नहीं करनी चाहिए। घर में शनि देव की पूजा-पाठ अथवा मंत्र जाप किया जा सकता है।
Statue of Hanuman ji हनुमान जी की मूर्ति
शनिवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा करने का विधान है। यदि आप अपने घर में हनुमान जी का चित्र या प्रतिमा स्थापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।
Statue of Shri Ganesh Mahalaxmi Devi Saraswati श्री गणेश महालक्ष्मी देवी सरस्वती की मूर्ति
घर के पूजा घर में श्री गणेश, महालक्ष्मी और देवी सरस्वती की मूर्ति रखने से खुशहाली और धन वृद्धि होती है।