Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Jan, 2025 10:42 AM

Vastu Tips For Kitchen : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का जीवन से सीधा संबंध होता है। अक्सर हम जाने-अनजाने में रसोई घर में ऐसी कई गलतियां कर देते हैं, जिसका खामियाजा हमें और हमारे परिवार को भुगतना पड़ता है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips For Kitchen : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का जीवन से सीधा संबंध होता है। अक्सर हम जाने-अनजाने में रसोई घर में ऐसी कई गलतियां कर देते हैं, जिसका खामियाजा हमें और हमारे परिवार को भुगतना पड़ता है। रसोई को घर का बहुत अहम हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए है, जिन्हें ध्यान में रखकर जीवन में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। कभी भी बर्तनों को साफ करने के बाद उल्टा नहीं रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन बर्तनों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।

कड़ाही
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी कड़ाही को उल्टा नहीं रखना चाहिए। अगर आप अनजाने में भी ऐसा करते हैं, तो इससे व्यक्ति को घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वास्तु दोष हो सकता है।

तवा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में रोटी बनाने के बाद तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में दरिद्रता पसरने लगती है।
बर्तन रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, किचन में अगर तांबे, स्टील, कांसे और पीतल के बर्तन हैं, तो उन्हें हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखें। बर्तनों को इस दिशा में रखना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
