Venus Transit in Leo: 99 दिन शुक्र कर्क राशि देंगे बेशुमार धन-दौलत और ऐश्वर्य

Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Aug, 2024 03:46 PM

आज बात करेंगे शुक्र की। कुंडली में शुक्र ऐश्वर्य और लक्ज़री के कारक हैं। शुक्र कलयुग में ऐसे ग्रह हैं जिनका दशा सबसे ज्यादा लम्बी होती है। 20 साल की महादशा शुक्र की होती है। यदि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus Transit in Leo:  आज बात करेंगे शुक्र की। कुंडली में शुक्र ऐश्वर्य और लक्ज़री के कारक हैं। शुक्र कलयुग में ऐसे ग्रह हैं जिनका दशा सबसे ज्यादा लम्बी होती है। 20 साल की महादशा शुक्र की होती है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र शुभ हो जाएं तो आपको इनसे जुड़े शुभ फल प्राप्त होते हैं। किसी धन योग में अगर शुक्र की इन्वॉल्वमेंट हो जाती है तो विपुल धन योग बन जाता है। विपुल धन योग से पैसा चन्द्रमा से देखा जाता है। गुरु से ऐसा धन देखा जाता है तो हम जोड़ते हैं। कर्क राशि के ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है और साथ में शनि की ढैया भी चल रही है। 30 से 50 के जितने भी जातक हैं वो सारे शुक्र की महादशा से गुजर रहे हैं। अब कर्क राशि की कुंडली में शुक्र शुभ होने जा रहे हैं। आने वाले दिन आपके लिए बेहद ही शुभ साबित होंगे। 

आज का राशिफल 8 अगस्त, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (8th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन


लव राशिफल 8 अगस्त- जो दिल में छुपा के रखा था वो राज लबों पर आया है  
 

कर्क राशि के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इसका शुभ हो जाना बहुत बढ़िया है। शुक्र आपके लिए चौथे भाव के भी स्वामी हैं। लाइफ में जितना भी सुख मिलता है वो चौथे भाव से आता है। 31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में आ गए हैं। आय स्थान का स्वामी धन स्थान में आ गया आपकी कुंडली में। धन में वृद्धि करने का काम शुक्र करेंगे। शुक्र दूसरे भाव में बैठकर अष्टम को देखेंगे। ये लम्बी बीमारी का भाव है। 18 सितम्बर के आसपास ये आपके लिए तीसरे भाव में आ जाएंगे। तीसरे भाव के शुक्र नौवें भाव को देखेगा। आपके लिए ये महादशा नाथ है। महादशा नाथ का तीसरे भाव से गोचर करना पराक्रम का भाव है। भाव स्थान आपका एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा और इसके अलावा आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। महादशा नाथ का स्वामी आपकी कुंडली में शुभ हो जाता है तो वो भाग्यस्थान को एक्टिव कर देता है। कोई भी प्रोजेक्ट करेंगे उसमें आपको फायदा देखने को मिलेगा। शुक्र सीधा दसवें भाव को देखेंगे। यहां पर शुक्र की दृष्टि आपके लिए शुभ फल प्रदान करेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। शुक्र के गोचर से फोर्थ भाव का फायदा मिलेगा। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आगे जाकर शुक्र पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव में आठ राशि आ जाएंगी। शुक्र के गोचर का मतलब है आपके लाइफ में कोई आ सकता है। शुक्र रोमांस के कर्क ग्रह हैं। उस दौरान आप पूरी बुद्धि-विवेक के साथ काम करेंगे। संतान पक्ष से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। अगर किसी जगह निवेश किया हुआ है तो आपको वहां फायदा देखने को मिल सकता है।

इसके बाद शुक्र ग्यारहवें भाव को देखेंगे। ये आपकी तरक्की का भाव होता है। शुक्र की अपनी राशि वृष को मजबूत करेंगे। धन लाभ मिलेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता नजर आएगा। 31 जुलाई के बाद का समय कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। यदि आपकी कुंडली में शुक्र की पोजीशन खराब है तो शुक्र के उपाय अवश्य करें -

मेल्स के लिए उनकी वाइफ शुक्र होती है। शुक्र को मजबूत करने के लिए उनको कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहें। उनकी कोई न कोई बात अवश्य मानिए और उन्हें खुश रखें। जब शुक्र शुभ होगा तो आपका चौथा भाव मजबूत होगा साथ ही साथ मां की सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी थी तो वो भी दूर हो जाएगी। 

गौ माता की सेवा करना शुक्र को मजबूत करने के लिए खास उपाय है। 

लाइट रंग के कपड़े पहनें और परफ्यूम वगेरा लगा कर रखें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!