Venus Transit in Leo: 150 दिन शुक्र करेंगे कन्या राशि वालों ऊपर कृपा की बरसात, भरेंगे धन के भंडार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Aug, 2024 03:40 PM

आज बात करेंगे शुक्र की। शुक्र राक्षस गुरु हैं इसलिए जो कलयुग है वहां पर शुक्र की बहुत प्रधानता है। जब एस्ट्रोलॉजी में महादशा काउंट करते हैं तो सबसे ज्यादा लंबी महादशा शुक्र की होती है क्योंकि शुक्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus Transit in Leo: आज बात करेंगे शुक्र की। शुक्र राक्षस गुरु हैं इसलिए जो कलयुग है वहां पर शुक्र की बहुत प्रधानता है। जब एस्ट्रोलॉजी में महादशा काउंट करते हैं तो सबसे ज्यादा लंबी महादशा शुक्र की होती है क्योंकि शुक्र कुंडली में यदि शुभ हो जाते हैं तो आपको उसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।  कुंडली में गुरु है वो शुभ है, नैसर्गिक तौर पर शुक्र शुभ माने गए हैं। बुध कंडीशनल शुभ होते हैं यदि अशुभ ग्रह के साथ आ जाते हैं तो अशुभ हो जाते हैं और शुभ ग्रह के साथ आ जाते हैं तो शुभ हो जाते हैं, अकेले बुध भी शुभ होते हैं। चंद्रमा भी कंडीशनल शुभ होते हैं क्योंकि जो डार्क हाफ के चंद्रमा हैं वो अशुभ हो जाते हैं, खास तौर पर जब सूर्य से 72 डिग्री के अंदर आ जाते हैं । चंद्रमा अशुभ हो जाते हैं वह अच्छे नहीं होते उन्हें क्षीण चंद्रमा कहा जाता है।  

आज का राशिफल 9 अगस्त, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (9th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 9 अगस्त- मर्जी है तुम्हारी ले जाओ जिस ओर
 

कन्या राशि वालों को शुक्र देंगे इस प्रकार का फल- 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र भाग्य स्थान के स्वामी भी बनते हैं। नाइंथ हाउस में शुक्र की आपकी कुंडली में वो वृषभ राशि आती है। कन्या राशि के जातकों के लिए अगले 150 दिन शुक्र शुभ गोचर में रहेंगे।  शुक्र का शुभ गोचर आपकी कुंडली में 31 जुलाई को शुरू होगा, जो हो गया है और 31 जुलाई के बाद 28 दिसंबर तक 150 दिन का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। 

शुक्र की दो राशियां हैं एक राशि भाग्यस्थान में दूसरी धन भाव में आ गई है। कन्या राशि के लिए दूसरे भाव में शुक्र की तुला राशि जाएगी। शुक्र की दूसरी राशि वृषभ आपके भाग्य स्थान में है।  कन्या राशि के लिए शुक्र मित्र राशि है। यहां पर आपको उसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलते हैं और जब ये आपकी कुंडली में शुभ गोचर में आ जाते हैं, तो आपको उसके रिजल्ट और ज्यादा बेटर रिजल्ट मिलते हैं। आपके 12वें भाव में सिंह राशि आ रही है। शुक्र इकलौते ग्रह हैं जिनको 12वें का दोष नहीं लगता। ये आपके लिए विदेश की यात्रा करवा सकते हैं, 12वें भाव से संबंधित फलों को अच्छा कर सकते हैं। यहां पर शुक्र सीधी दृष्टि से छठे भाव को देख रहे हैं। कोर्ट के जितने भी केसेस होते हैं वो सारे यहां से देखे जाते हैं। जितने भी कन्या राशि के जातक हैं जिनकी लिटिगेशन चल रही है, जिनके कोई न कोई कोर्ट का मामला चल रहा है, वहां पर डेफिनेटली हेल्प मिलती हुई नजर आएगी।  कर्ज से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। 


यदि कोई बीमारी है तो वहां पर आपको छुटकारा मिल सकता है। अगले महीने यानी कि 18 अगस्त को शुक्र आपके लगन में चंद्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेंगे तो डेफिनेटली आपका मूड अच्छा कर देंगे क्योंकि शुक्र वैसे ही विलासिता के कारक हैं। ये सप्तम भाव को देखेंगे, सप्तम भाव पार्टनर का भाव है। पार्टनर के साथ बेटर रिलेशन हो जाएंगे। यदि सिंगल है तो शादी हो सकती है। शुक्र चंद्रमा के ऊपर से आ गए हैं और यह भाव आपके बिजनेस पार्टनर का भी भाव होता है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी आपका रिलेशन थोड़ा सा बेटर हो सकता है। धन की वृद्धि करेंगे, डेफिनेटली आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। शुक्र यहां पर अष्टम को देख रहे हैं, ये छिपा हुआ धन होता है। जो धन आपका नहीं होता वो आपको अष्टम से मिलता है, ससुराल पक्ष से मिलने वाला फाइनेंशियल फायदा होता अष्टम से देखा जाता है। ये रिसर्च का भाव है, जितने भी स्टूडेंट्स रिसर्च का काम करते हैं यहां पर आपको उसके भी अच्छे फल मिलेंगे। 

नौवें भाव में शुक्र की वृषभ राशि पड़ी हुई है। भाग्य स्थान मजबूत हो जाएगा।  इस अवधि के दौरान आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। यदि कारोबार में कोई नई डेवलपमेंट आ रही है तो वहां पर भाग्य साथ देता हुआ नजर आएगा। शुक्र आपको यहां पर उसके बहुत अच्छे रिजल्ट्स देंगे। इसके बाद शुक्र नवंबर में आ जाएंगे आपकी कुंडली में फिफ्थ हाउस में, 28 दिसंबर तक यहां पर रहेंगे। 28 दिसंबर में शुक्र आगे चले जाएंगे छठे भाव में, वो गोचर शुभ नहीं है। 

यदि आप सिंगल हैं तो लाइफ में कोई आ सकता है। एंगेजमेंट भी हो सकती है। कोई भी काम करेंगे वो पूरी बुद्धि-विवेक के साथ करेंगे। संतान पक्ष से आपको अच्छी खबर आएगी। यदि संतान नहीं है तो शुक्र यहां पर संतान होने में मदद करेंगे। यहां पर शुक्र जब बैठेंगे तो ग्यारहवें भाव को देखेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए अगले 150 दिन शुक्र के गोचर के लिहाज से बहुत अच्छे हैं, इसका आपको डेफिनेटली फायदा उठाना चाहिए। 

यदि आपकी कुंडली में शुक्र की पोजीशन वीक है तो करें ये उपाय-

यदि आप मैरिड है तो आपकी वाइफ आपके लिए शुक्र की कारक है। यदि आप अपनी वाइफ को खुश रखेंगे तो डेफिनेटली शुक्र के आपको बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपकी कुंडली में सप्तम वाइफ का स्थान होता है।

दूसरा उपाय- शुक्रवार वाले दिन गाय को चारा डालें और गाय को पेड़ा खिलाएं। यह सारी चीजें शुक्र की रेमेडी के तौर पर की जाती है।

शुक्र को मजबूत करने के लिए लड़कियों को सज-संवर कर रहना चाहिए। 

यदि आप मेल हैं तो अपने कपड़े थोड़े से लाइट करिए, परफ्यूम अप्लाई करिए। गहरे रंग के कपड़े न पहनें।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!