Venus Transit in Leo: सिंह राशि के शुक्र की कृपा के 122 दिन शुभ

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Aug, 2024 06:30 AM

शुक्र की महादशा कुंडली में सबसे ज्यादा 20 साल की होती है। शुक्र इकलौते ग्रह हैं जो कुंडली में नौ घरों में शुभ गोचर में होते हैं। जब शुक्र गोचर में शुभ होते हैं तो आपको उन सारी चीजों का फायदा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Venus Transit in Leo: शुक्र की महादशा कुंडली में सबसे ज्यादा 20 साल की होती है। शुक्र इकलौते ग्रह हैं जो कुंडली में नौ घरों में शुभ गोचर में होते हैं। जब शुक्र गोचर में शुभ होते हैं तो आपको उन सारी चीजों का फायदा होता है जिसके शुक्र कारक हैं। शुक्र लग्जरी के, एंटरटेनमेंट के, रोमांस के कारक हैं।  शुक्र हर तरह की सुख-सुविधा के कारक हैं। शुक्र धन के कारक हैं जब कुंडली में कोई धन योग बनता है और उसमें यदि शुक्र की इवॉल्वमेंट हो जाती है तो वो विपुल धन योग बन जाता है। वैसे जो कुंडली में धन योग बनता है 11वां भाव और दूसरा भाव का होता है। इनके स्वामी और लग्नेश आपस में संबंध बना लेते हैं तो ये धन योग की फॉर्मेशन होती है।

विपुल धन योग तब बनता है जब शुक्र की इवॉल्वमेंट हो जाती है। ये इतने इंपॉर्टेंट ग्रह है। शुक्र धन के लिए और सिंह राशि के लिए शुक्र 122 दिन के लिए शुभ हो गए हैं। 122 दिन शुभ होने का मतलब है कि शुक्र आपको सबसे पहला फायदा देंगे कार्य स्थल पर। सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र की वृषभ राशि 10वें भाव में आ रही है। यहां पर कारोबार में वृद्धि होगी। शुक्र कार्यस्थल पर आपका डोमिनेंस बढ़ाएंगे। शुक्र जैसे-जैसे गोचर में आगे चलते जाएंगे जिन-जिन घरों को देखते जाएंगे उन घरों के ऊपर सीधा इंपैक्ट डालेंगे। शुक्र सप्तम भाव को प्रभावित कर रहे हैं। ये बिजनेस पार्टनर का भी भाव है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी के योग बनेंगे। चंद्रमा चूंकि शुक्र के साथ है तो आपका मन आपका उन कारक तत्वों के प्रभाव में रहेगा। दूसरा यहां पर जब शुक्र की दृष्टि है तो पार्टनर की हेल्थ को लेकर भी थोड़ा निश्चिंत रह सकते हैं।

शुक्र धन भाव में बैठकर डेफिनेटली धन में वृद्धि का काम करेंगे। ये नौकरी में आपकी पोजीशन को बढ़ाएंगे। यहां पर धन में वृद्धि का काम कर सकते हैं। कुटुंब के साथ तालमेल आपका बेटर हो सकता है। शुक्र की अष्टम भाव छुपे हुए धन का भाव होता है। अष्टम भाव ससुराल पक्ष का धन भाव होता है यानी कि जो सप्तम होता है वह आपके पार्टनर का भाव होता है। सप्तम से दूसरा उसका धन होता है। जो लोग सीक्रेट सर्विस का काम करते हैं उनको फायदा हो सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए अगला गोचर तीसरे भाव में होगा। तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि है. यहां पर शुक्र आएंगे 18 सितंबर को। 18 सितंबर को जैसे शुक्र यहां पर आएंगे वो नाइंथ हाउस एक्टिव कर देंगे। नाइंथ हाउस के ऊपर शुक्र की दृष्टि जा रही है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। वहां पर आपको भाग्य का मिलता हुआ नजर आ सकता है। कोई भी प्रोजेक्ट शुरू करते हैं वहां पर डेफिनेटली शुक्र की दृष्टि काम करेगी। 13 अक्टूबर तक सूर्य शुक्र आगे आ जाएंगे फोर्थ हाउस मे सीधा देखेंगे दशम भाव को। इस अवधि में कोई न कोई परचेसिंग हो सकती है। गाड़ी खरीदने का प्लान बनाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। फोर्थ हाउस आपकी मदर का भाव भी होता है। तो मां की हेल्थ को लेकर यदि कोई इशू है तो वहां पर भी आपको थोड़ा सा रिलीफ मिलता हुआ नजर आ सकता है। शुक्र नवंबर में धनु राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि के जो जातक जो सिंगल हैं उनका रिश्ता हो सकता है। लाइफ में कोई आ सकता है। कोई भी काम आप करेंगे पूरे बुद्धि-विवेक के साथ करेंगे क्योंकि यहां पर शुक्र का प्रभाव हो जाएगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर आ सकती है। संतान नहीं है तो संतान की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र यहां पर बैठेंगे तो ग्यारहवें भाव को देखेंगे। इस भाव से संबंधित आपको डेफिनेटली अच्छे फल मिलेंगे और यह शुक्र आपके ऊपर कृपा करेंगे। इसके बाद चूंकि शुक्र छठे में चले जाएंगे 2 दिसंबर को। उसके बाद शुक्र आपके लिए अच्छे नहीं रहेंगे लेकिन 122 दिन जो 31 जुलाई से शुरू हुए हैं वो डेफिनेटली सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर के लिहाज से अच्छे हैं।

शुक्र को सही करने के लिए उपाय
शुक्र आपके लिए केंद्र भाव के ,कर्म भाव के, कारोबार के स्वामी हैं और तीसरा भाव जो पराक्रम का भाव होता है उसके भी स्वामी हैं। यदि कुंडली में शुक्र की पोजीशन ठीक नहीं है तो डेफिनेटली आपको कुछ न कुछ रेमेडीज जरूर करनी चाहिए।

शुक्रवार के दिन गौ की सेवा करिए।

यदि आप मैरिड है और मेल है तो आपकी वाइफ है घर में वह शुक्र की कारक है। यदि आपकी वाइफ आपके साथ खुश है तो शुक्र भी मजबूत रहेंगे /

शुक्र अस्त है, सूर्य के साथ है राहु-केतु एक्सेस में है या मंगल-शनि के प्रभाव में है, अच्छी पोजीशन में नहीं है तो ये उपाय अवश्य करें।

रेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!