mahakumb

विदुर नीति: इन 6 चीज़ों का मालिक कभी दुखी नहीं होता

Edited By Jyoti,Updated: 11 Feb, 2020 04:43 PM

vidur niti in hindi

जिस तरह महात्मा चाणक्य की नीतियां आज भी देश भर में उपयोगी मानी जाती हैं। ठीक उसी तरह महाभारत के महात्मा विदुर ने अपने जीवन काल में ऐसे कई नीतियां

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह महात्मा चाणक्य की नीतियां आज भी देश भर में उपयोगी मानी जाती हैं। ठीक उसी तरह महाभारत के महात्मा विदुर ने अपने जीवन काल में ऐसे कई नीतियां बताई जिनका प्रयोग न केवल उस समय यानि महाभारत काल में किया गया बल्कि आज अगर इनके द्वारा बताई गई नीतियों को कोई अपनाता है तो उसे अपने जीवन में अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। आज हम आपको इनकी ऐसी ही नीति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें विदुर जी ने बताना चाहा है कि 6 ऐसी चीज़ें होती हैं जो जिस किसी के जीवन में होती है उसक आस पास कभी दूख का साया तक नहीं मंडराता। 
PunjabKesari, Vidur niti, vidur niti suvichar, vidur niti katha in hindi, vidur niti mahabharat, Mahatma Vidur niti, महात्मा विदुरा जी, Niti Gyan, Niti Gyan in hindi, Niti
जैसे कि सब जानते हैं कि महाभारत ग्रंथ जीवन के कई पहलुओं पर रोशनी डालती है। इस ग्रंथ में कई महापुरुषों की नीतियों और विचारों का संग्रह है। इसी ग्रंथ में धृतराष्ट्र और विदुर की बातचीत में एक नीति बताई गई है। जिस दौरान धृतराष्ट्र विदुर से पूछते हैं कि सफल और सुखी जीवन के लिए क्या-क्या ज़रूरी है, तो इसका उत्तर देते हुए विदुर ने उन्हें उन छः चीज़ों के बारे में बताते हैं जो जीवन को सफल बनाती है। उनके अनुसार किसी भी इंसान का जीवन इन 6 चीजों के आसपास ही बुना होता है, अगर उसके पास ये हैं तो वो इंसान संसार का सबसे सुखी इंसान बन जाता है।

श्लोक-
अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भर्या प्रियवादिनी च।
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड् जीवलोकस्य सुखानी राजन्।।
PunjabKesari, Vidur niti, vidur niti suvichar, vidur niti katha in hindi, vidur niti mahabharat, Mahatma Vidur niti, महात्मा विदुरा जी, Niti Gyan, Niti Gyan in hindi, Nitiअर्थ- इस श्लोक का अर्थ है कि जिसके पास नियमित धन की आवक है, जो निरोगी रहता है, जिसकी पत्नी स्वभाव से बहुत अच्छी है, जिसकी वाणी में मधुरता हो, जिसका पुत्र उसका आज्ञाकारी हो और जिसने पर्याप्त शिक्षा ली हो, जिसके जीवन में ये छः चीजें होती हैं, वो सुखी होते हैं।

मतलब अगर आपके जीवन में इंकम के अच्छे साधन हैं, आपको कोई कोई बीमारी नहीं है, आपकी पत्नी अच्छी है, आपकी वाणी में कोई दोष नहीं है यानि आप मीठा बोलते हैं, आपकी संतान अच्छी है और उसकी एजुकेशन भी अच्छी है तो वो इंसान दुनिया के सबसे सुखी इंसानों में से है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!