Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Feb, 2025 07:13 AM

Vijaya Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में हर महीने में दो एकादशी आती है, एक कृष्ण पक्ष की और एक शुक्ल पक्ष की। हर एक एकादशी का अपना अलग महत्व है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vijaya Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में हर महीने में दो एकादशी आती है, एक कृष्ण पक्ष की और एक शुक्ल पक्ष की। हर एक एकादशी का अपना अलग महत्व है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी, 2025 यानी आज के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। विजया एकादशी के दिन श्री हरि की पूजा करने के साथ कुछ विशेष उपायों को करने से जातक के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। तो आइए जानते हैं विजय एकादशी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-

विजया एकादशी के उपाय
विजया एकादशी के दिन गाय के दूध में थोड़ा सा केसर डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इस उपाय को करने से श्री हरि की खास कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।
विजया एकादशी के दिन तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और मन की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

इस दिन दिन सफेद धागे में पीले फूलों की माला पिरो कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली और मधुरता बनी रहती है।
विजया एकादशी के दिन गोबर के बने उपले पर कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुंआ करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
