Vijayadashami 2024: जानें कब है विजयदशमी का त्योहार, इस दिन कर सकते हैं कोई भी शुभ काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Oct, 2024 01:02 AM

vijayadashami

विजयदशमी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल की थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vijayadashami 2024: विजयदशमी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल की थी। वहीं इसी दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध करके विजय प्राप्त की थी। इसी कारण इसे विजयदशमी कहा जाता है। इस साल विजयदशमी या दशहरा का त्योहार 12 अक्टूबर, 2024 दिन शनिवार के दिन मनाया जाएगा। मान्यता है कि विजयादशमी के पर्व को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, विजयदशमी का शुभ मुहूर्त और अबूझ मुहूर्त के बारे में-

PunjabKesari Vijayadashami

Vijayadashami 2024 auspicious time विजयदशमी 2024 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन की पूजा दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर 03 बजकर 35 मिनट तक के बीच होगी।

PunjabKesari Vijayadashami

Vijayadashami auspicious time for auspicious works विजयादशमी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त
हिंदू धर्म में विजयदशमी का त्योहार बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। विजयादशमी के पर्व को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन जो भी काम शुरू किया जाता है, उसमें सफलता जरूर मिलती है इसलिए इस दिन लोग बिना मुहूर्त देखें गृह प्रवेश, मुंडन, अन्न प्राशन, नामकरण, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार, भूमि पूजन आदि शुभ कार्य करते हैं।

PunjabKesari  Vijayadashami

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!