Vinayaka Chaturthi 2024: आज बेहद शुभ योग में होगी बप्पा की पूजा, ये उपाय करने से मिट जाएंगे सब दोष

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Oct, 2024 06:46 AM

vinayaka chaturthi

विनायक चतुर्थी या गणेश चतुर्थी एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो भगवान गणेश की पूजा के लिए मनाया जाता है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vinayaka Chaturthi: विनायक चतुर्थी या गणेश चतुर्थी एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो भगवान गणेश की पूजा के लिए मनाया जाता है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है और आज 6 अक्टूबर को ये व्रत रखा जा रहा है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि, सुख और सौभाग्य के देवता माना जाता है। उन्हें विघ्नहर्ता यानी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। इस दिन उनकी विशेष पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। गणेश जी का नाम लेते ही सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं। इसी के साथ आज चौथा नवरात्र भी है। आज के दिन यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं तो जीवन में आगे बढ़ने के जल्दी मौके मिलते हैं। 

PunjabKesari Vinayaka Chaturthi

विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2024 
पूजा के लिए शुभ समय- सुबह  10 बजकर 58 मिनट सेदोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक। 

आज रवि योग का होगा निर्माण 
इस बार की विनायक चतुर्थी बेहद ही खास है क्योंकि आज के दिन रवि योग का निर्माण होने जा रहा है। ये योग पूरे दिन रहेगा। इस योग में सूर्य देव का तेज अधिक होता है। इसमें पूजा करने से जीवन के समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ आज के दिन प्रीति योग और विशाखा नक्षत्र भी है। प्रीति योग भी पूरे दिन रहेगा और विशाखा नक्षत्र रात को 12 बजे खत्म हो जाएगा। 

PunjabKesari Vinayaka Chaturthi

Do these measures today आज करें ये उपाय 

आज सुबह उठते ही सबसे पहले गणेश जी का स्मरण करें। ॐ गण गणपतये नमः का जप करें। इससे दिन की शुरुआत शुभ होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। ये उपाय आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। 

गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय हैं। उन्हें आज के दिन खासतौर पर दूर्वा अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। आज पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ाएं। यह एक सरल और प्रभावी उपाय है जो आपको उनके आशीर्वाद का पात्र बना सकता है।

बप्पा को लाल रंग बहुत प्रिय है। पूजा करते समय लाल वस्त्र पहनें और लाल फूलों का अर्पण करें। लाल रंग का प्रयोग करने से आपके कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

आज के दिन यदि आप पार्वती नंदन को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं तो जल्द ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं। उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाना उन्हें प्रसन्न करने का एक प्रभावी उपाय है। इसे बनाने का प्रयास करें और विशेष अवसरों पर उन्हें भोग के रूप में अर्पित करें।

गणेश जी को सच्चे मन से प्रार्थना करें। जब आप उनसे कुछ मांगते हैं, तो अपनी इच्छाओं को ईमानदारी से व्यक्त करें। यह ध्यान रखें कि आपकी प्रार्थना में सच्चाई और भक्ति होनी चाहिए। इससे गणेश जी आपके मन की बात सुनेंगे।

विनायक चतुर्थी के साथ आज के दिन चौथा नवरात्र भी है। इसलिए आज के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसे पढ़ने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

दूसरों की मदद करना और दान करना भी गणेश जी को प्रसन्न करने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। जरूरतमंदों की मदद करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करें। इससे आपकी आत्मा को भी शांति मिलेगी और गणेश जी की कृपा का अनुभव होगा।

PunjabKesari Vinayaka Chaturthi

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!