वृंदावन से वापिस आते हुए साथ लाएं ये 2 चीजें, सब दुख-दर्द होंगे छूमंतर

Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 May, 2024 07:53 AM

वृंदावन के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का वास है। राधा-कृष्ण की भूमि वृंदावन जाने का सौभाग्य तो हर कोई चाहता है। आस्था की पावन जगह वृंदावन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrindavan: वृंदावन के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का वास है। राधा-कृष्ण की भूमि वृंदावन जाने का सौभाग्य तो हर कोई चाहता है। आस्था की पावन जगह वृंदावन में जो जाता है तो वहीं का होकर रह जाता है और उसको बार-बार बांके बिहारी के दर्शन करने का मन करता है। देशभर से लोग इस धार्मिक स्थल पर देव दर्शन करने के लिए आते हैं और यदि आप पहली बार वृंदावन जा रहे हैं या फिर वृंदान जाने का प्लान बना रहे हैं तो वहां से दो चीजें अवश्य घर लेकर आएं। शास्त्रों के मुताबिक अगर कोई वृंदावन से ये 2 चीजें लेकर घर आता है तो उसके परिवार में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। तो आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में- 

PunjabKesari Vrindavan

सबसे पहली चीज है वृंदावन की मिट्टी। जी हां, वृंदावन की मिट्टी को लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां कि मिट्टी में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की कृपा बसी है और इससे प्रभु का बहुत लगाव रहा है। बता दें कि वृंदावन की मिट्टी को ब्रज की रज के नाम से भी जाना जाता है। बज्र की रज में इतनी शक्ति है कि इसे मस्तक पर लगाने मात्र से ही व्यक्ति के रोग-दोष दूर हो जाते हैं और भाग्य चमक जाता है। ऐसे में आप जब भी वृंदावन जाए तो वहां से आते समय वृंदावन की मिट्टी को मुट्ठी में भरकर आस्था के साथ घर ले आएं। अगले दिन स्नान के बाद जहां भी ठाकुर जी का स्थान है वहां रज रख दें। बता दें कि नियमित रूप से रोजाना स्नान के बाद थोड़ी सी रज अपने मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से आपके साथ हमेशा ठाकुर जी और राधा रानी का आशीर्वाद बना रहता है और हर बिगड़े काम बनने लगते हैं। 

PunjabKesari Vrindavan

वहीं यदि आपके घर में बरकत नहीं हो रही है धन की कमी है तो वृंदावन से रज घर ले आएं और इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या फिर जहां पर आप धन रखते हैं वहां रख दें। इससे आपके घर में बरकत आती है, धन में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती है। 

PunjabKesari Vrindavan

दूसरी वस्तु है यमुना का जल। बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमुना का जल भी गंगाजल की तरह पवित्र माना गया है। माना जाता है कि यमुना का जल व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति दिलाता है।  ऐसे में आप ब्रज की रज के साथ यमुना का जल भी साथ ले आएं। घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता और घर के कलह-क्लेश को दूर करने के लिए यमुना का जल लेकर घर में छिड़क दें।

PunjabKesari Vrindavan

इससे आपके घर की सभी बुरी शक्तियां दूर होती है और राधा-कृष्ण की कृपा से आपके घर में सुख-शांति आती है। अगर आप वृंदावन गए हैं या जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो वहां से ये 2 चीजें जरूर घर ले आएं। इससे आपके सभी दुख-दर्द कट जाते हैं। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!