Vrish rashi Prediction 2024: वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2023 08:40 AM

आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहेगा ? चंद्रमा चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। केतु पंचम से गोचर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Taurus Horoscope 2024: आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहेगा ? चंद्रमा चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। केतु पंचम से गोचर कर रहे हैं। शुक्र सप्तम से गोचर कर रहे हैं। शनि दशम भाव में। राहु ग्यारहवें भाव में और गुरु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। साल की शुरुआत में सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। 13 फरवरी को सूर्य शुभ गोचर में आ जाएंगे।

2024 में वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
13 फरवरी से 13 अप्रैल का समय आपके लिए बहुत शुभ है। सूर्य तीसरे भाव से गोचर करेंगे तो शुभ हो जाएंगे। 15 जुलाई से 15 अगस्त का समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। 15 अक्टूबर से 15 नवंबर का समय वृष राशि के जातकों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। राहु का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। गुरु बारहवें भाव में रहेंगे और ये गोचर शुभ नहीं होगा लेकिन 1 मई को ये राशि परिवर्तन करेंगे और थोड़े ठीक हो जाएंगे। गुरु की दृष्टि जाएगी पांचवें भाव के ऊपर।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि आपकी मूलत्रिकोण राशि में बैठे हैं। यहां पर शनि बहुत बढ़िया फल करते हैं। ये जिस भाव में होते हैं, उसे मजबूत कर देते हैं। शनि का रिजल्ट काम के लिहाज से बहुत बढ़िया रहेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए ये समय बहुत बढ़िया है। जॉब भी चेंज कर सकते हैं। राहु आय स्थान में हैं और इसका स्वामी केंद्र में चला जाएगा तो ये अच्छी योग की फार्मेशन बनाएगा। धन के रूप में आपको बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु सप्तम को देखेंगे। सिंगल लोगों को मई महीने के बाद खुशखबरी मिल सकती है। शादी होने के भी चांस हैं। गुरु की एक दृष्टि है, भाग्य स्थान के ऊपर। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। गुरु पंचम भाव को देखते हैं और इस भाव के कारक भी गुरु हैं। जो लोग संतान की चाह में हैं, उन्हें अप्रैल के बाद गुड न्यूज़ मिल सकती है।
 
Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से काफी चीजे सही हैं। सूर्य जब शुभ गोचर में रहेंगे तो समय काफी शुभ रहेगा।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम को एक्टिवेट करेंगे। यहां से उच्च शिक्षा देखी जाती है। उच्च शिक्षा करने वालों के लिए समय काफी बढ़िया है। जो लोग रिसर्च से जुड़ा हुआ काम करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय काफी बढ़िया है। अष्टम भाव गुरु का अपना भाव है और ये जाकर बैठ गए हैं लग्न में।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!