मेष- इस सप्ताह आपको उम्मीद से अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लेन-देन संबंधित सतर्क रहें। फैमिली के साथ छोटी यात्रा की योजना बनेगी। किसी खास से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभ देगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष- इस सप्ताह आपको उम्मीद से अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लेन-देन संबंधित सतर्क रहें। फैमिली के साथ छोटी यात्रा की योजना बनेगी। किसी खास से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभ देगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
लव लाइफ- लव अफेयर्स में मिठास आएगी। मैरिड लाइफ में विवाद रह सकता है।
हेल्थ- टेंशन फ्री होंगे।
क्या न करें- बड़ा सौदा तय न करें।
क्या करें- सोने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ रंग- नीला
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ अंक- 9
वृष- खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। निराशा से उबरें, आगे समय अच्छा है। अपनी बात दूसरों को अच्छे से समझाएं। किसी दूसरे शहर की यात्रा करने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे में तैयारी के लिए प्रेरित होंगे। किसी दूसरे के रास्ते में न आएं, समस्या आपको ही होगी।
लव लाइफ- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
हेल्थ- चिड़चिड़े रह सकते हैं।
क्या न करें- इमोशनल न हों।
क्या करें- सूर्य देव को नमस्कार करें।
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिन- शनिवार
शुभ अंक- 2
मिथुन- अपने विनम्र स्वाभाव से काम निकलवाएं, इस सप्ताह ये आपके लिए सफलता की कुंजी है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। किसी के साथ तर्क न करें, उदासी झेलनी पड़ेगी। धन के लेन-देन के लिए समय अच्छा है।
लव लाइफ- बहार आएगी।
हेल्थ- पिता के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रह सकती है।
क्या न करें- अपने प्रयासों में कमी न आने दें।
क्या करें- गरीब महिला को कुछ मीठा भेंट दें।
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ रंग- पीला
शुभ दिन- सोमवार
शुभ अंक- 6
कर्क- अपने काम को पूरी कुशलता के साथ करें ताकि किसी को आप पर उंगली उठाने का मौका न मिले। आपको कोई अपने साथ समय बिताने के लिए आमंत्रित कर सकता है। परिवार के साथ कुछ खास करने की योजना रंग लाएगी। अपना ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रखें।
लव लाइफ- मेंटल टेंशन का असर आपके प्रेम संबधों पर पड़ेगा।
हेल्थ- योगा करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
क्या न करें- घरेलू मामलों में असावधानी न बरतें।
क्या करें- घर आए भिखारी को खाना खिलाएं।
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ रंग- क्रीम
शुभ दिन- बृहस्पतिवार
शुभ अंक- 4
सिंह- किसी की बात को हलके में न लें, लोग आपको दबाने का प्रयास करेंगे। प्रोफैशनल लाईफ आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती है। हाल ही में हुए किसी कांड का व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
लव लाइफ- अपने पार्टनर के मन की बात सुनने को मिलेगी।
हेल्थ- पेट की समस्या हो सकती है।
क्या न करें- निराश न हों।
क्या करें- गाय को प्रणाम करें।
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ दिन- बुधवार
शुभ अंक- 3
कन्या- पैसों के मामले पर सावधानी बरतें दूसरे लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का साथ रहेगा। अपने काम में गति लाएं। एक लंबी यात्रा पर जाने का अच्छा मौका मिलेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर अनुकूलता आपकी आशाओं को बढ़ावा देगी।
लव लाइफ- मुलाकात का लंबा इंतजार खत्म हो सकता है।
क्या करें- सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें।
क्या न करें- जिद्द न करें।
हेल्थ- टेंशन रह सकती है।
शुभ दिशा- ईशान
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ अंक- 2
तुला- किसी पर अत्य़धिक विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। जीवन में आ रही समस्याओं को गुड बॉय कहेंगे। घुमने के शौकीन लोगों का विदेश यात्रा का योग बन रहा है। अवश्यकता से अधिक खर्च होने के आसार हैं। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों की चर्चाओं में बने रहेंगे।
लव लाइफ- रोमांस के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- स्वस्थ रहेंगे।
क्या न करें- लेन-देन में असावधानी न बरतें।
क्या करें- जुबान पर नियंत्रण रखें।
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ रंग- नीला
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ अंक- 1
वृश्चिक- लंबे समय के बाद किसी अपने करीबी से मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के काम उनकी योजनानुसार होंगे। शहर से बाहर की यात्रा आपके करियर को बढ़ावा देगी। परिवार में खुशहाली होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घरेलू गतिविधियों पर कंट्रोल रखें।
लव लाइफ- चौंकाने वाली कोई खबर मिलेगी।
हेल्थ- स्वास्थ्य ढिला रह सकता है।
क्या न करें- झूठ न बोलें।
क्या करें- बड़ों के चरण स्पर्श से दिन का आरंभ करें।
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ दिन- रविवार
शुभ अंक- 5
धनु- भाग्य साथ देगा, सफलता कदम चूमेगी। आर्थिक स्थिती मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों को शैक्षणिक असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक समारोह में जाने पर भी मन उदास ही रहेगा। घर को नया रूप देने की संभावनाएं प्रबल हो रही है।
लव लाइफ- पार्टनर से नाराजगी हो सकती है।
हेल्थ- सामान्य रहेगी।
क्या न करें- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
क्या करें- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ रंग- खाकी
शुभ दिन- बुधवार
शुभ अंक- 6
मकर- कोई बुरी खबर मनोस्थिती को प्रभावित करेगी। प्रतिद्वंदी आपकी कौशल और प्रतिभा पर सवाल कर सकते हैं। इस समय शैक्षणिक मोर्चे पर सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर नजर रखना महत्वपूर्ण हो सकता है।
लव लाइफ- विवाह के लिये रिश्ते आएंगे।
हेल्थ- पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
क्या न करें- ऊंची आवाज़ में बात न करें।
क्या करें- वाणी पर नियंत्रण न खोएं।
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ रंग- मैरुन
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ अंक- 7
कुंभ- आपके सहयोगी आपकी सफलता से जलेंगे और आपकी टांग खींचने की फिराक में रहेंगे। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें अन्यथा हानि हो सकती है।
लव लाइफ- पार्टनर प्रपोज कर सकता है।
हेल्थ- स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या न करें- आज का काम कल पर न छोड़ें।
क्या करें- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिन- बुधवार
शुभ अंक- 3
मीन- खर्चों में तेजी रहेगी। आपके पैसों और गहनों का नुकसान हो सकता है सावधान रहें। पारिवारिक मुद्दे पर उठाए गए गलत कदमों पर पश्चाताप करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत और समर्पण पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव लाइफ- प्रेम संबंधों के लिये सप्ताह अच्छा है।
हेल्थ- माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
क्या न करें- मेहनत करने से पीछे न हटें।
क्या करें- नाभि पर केसर लगाएं।
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिन- बृहस्पतिवार
शुभ अंक- 4
जानें, घर में आंवला लगाना चाहिए या नहीं ? (VIDEO)