mahakumb

Weekly numerology (5th-11th February): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2024 07:42 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के नजरिए से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के नजरिए से अच्छी रहेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। बुधवार के दिन कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। काम से संबंधी यात्राएं भी संभव हैं। बृहस्पतिवार का दिन आलस्य के कारण थोड़ा कम सक्रिय रहेगा। जबकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। स्वयं को भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सेहत का ख्याल रखें। पैरों की परेशानी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में मनोबल में दोबारा से वृद्धि महसूस करेंगे। खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संगीत कला नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। बुधवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में मेहनत करने से आपके काम सफल होंगे अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु अहंकार में आकर कोई काम न बिगाड़ें। सप्ताह के अंत में नौकरी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में केंद्रित होगा।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बुधवार के दिन की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम में कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।
उपाय :- शनि चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में थोड़ा रूखापन जन्म ले सकता है। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मकान खरीदने के भी योग बनते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में कार्यभार अधिक होने के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। मां के साथ संबंध अच्छे होंगे। निजी जीवन पर पैसा खर्च होगा। बुधवार के दिन दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन किसी लोहे के औजार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ मन मुटाव होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बनते हैं।
उपाय:- भगवान गणेश की आराधना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों पर भी पैसा खर्च होगा। बुधवार के दिन मन थोड़ा उदास रहेगा। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी परंतु सफलता मिलने के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े और बहस से दूर रहें। दोस्तों के साथ मनमुटाव की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपनी बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष के कारण भी थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी बहुत ज्यादा निवेश न करें। शुक्रवार का दिन हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। दृढ़ संकट के साथ अपने कामों को पूरा करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!