Breaking




Weekly numerology (24th-30th june): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2024 08:11 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। शनिवार का दिन आलस के कारण थोड़ा मंदा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन अपनी ऊर्जा को एक सही दिशा में लगाकर अच्छे परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य को सफलता से पूरा कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति के नजरिए से भी वृद्धि होगी। रविवार के दिन भी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। निजी जरूरत के कारण व्यावसायिक स्तर पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। मंगलवार के दिन सेहत का ख्याल रखें। किसी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार का दिन भी कुछ ऐसा ही व्यतीत होगा। अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे। शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा और अपने काम को सफलता से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। ज्योतिष विद्या की तरफ भी आपका मन आकर्षित हो सकता है। बुधवार के दिन अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को एक सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिलने की संभावना बनती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंधी दस्तक दे सकता है। स्वयं के रख-रखाव की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षक रहेगा। मंगलवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। बुधवार के दिन सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय फिर भी पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय :- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी रख-रखाव की तरफ भी ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। खरीदारी पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। काम पर आपका ध्यान केंद्रित होगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या थोड़ी व्यस्त हो सकती है। रविवार का दिन कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नृत्य संगीत कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन भी अपने कार्य में लगेगा। मंगलवार के दिन जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन भी संभव है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। मंगलवार का दिन दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी बात का गहराई से चिंतन करने के कारण समय व्यर्थ होता लग सकता है। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी को समय से पूरा कर पाएंगे।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी रख-रखाव की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। खरीदारी पर भी जा सकते हैं। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान पर जाने की संभावना ही बनती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर ही रहकर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन कार्य भार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। कुछ नए कामों की जिम्मेदारियां आपकी दिनचर्या को ज्यादा व्यस्त रखेंगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना भी बनती है। हालांकि मंगलवार के दिन थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें, पैरों के दर्द की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। बृहस्पतिवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के मंदिर में मस्तक झुकाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

4/0

0.4

Kolkata Knight Riders are 4 for 0 with 19.2 overs left

RR 10.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!