Weekly numerology (15th-21st July): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2024 11:32 AM

weekly numerology

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़ी मध्यम गति वाले रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़ी मध्यम गति वाले रहेंगे। सोमवार के दिन निजी जीवन के चलते कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए फिर भी अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। बुधवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और कार्यभार की अधिकता भी बढ़ती चली जाएगी। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। पुराने किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे। नकदी धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा है।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। स्वयं की सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव के कारण अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। छोटे बहन-भाइयों की मदद से काम पूरे होने की संभावना बनती है। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और रुके हुए कामों को भी गति मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने के आयाम नजर आएंगे।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मेहनत करके अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन अहंकार में आकर बनते हुए किसी काम को न बिगाड़ें, अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नगदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रविवार का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य नारायण भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। बुधवार के दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। रविवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगी।
उपाय :- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। बुधवार के दिन कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म ले सकती है। बृहस्पतिवार के दिन छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय भी कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रविवार के दिन किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं तो सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि व्यावसायिक स्तर पर भी लगातार जिम्मेदारियां बढ़ती चली जाएंगी और सब के मध्य एक संतुलन बनाने में समय लगेगा। शुक्रवार का दिन कार्यक्षेत्र पर अधिक व्यस्त रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होने की संभावनाएं बनती हैं। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंगलवार के दिन घर से दूरी पर यात्रा करनी पड़ सकती है। बुधवार का दिन जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को सामने लेकर आएगा। बृहस्पतिवार का दिन भी थोड़े मध्य परिणाम वाला रहेगा। आलस्य के कारण अपने काम को पूरा नहीं कर पाएंगे। दोस्तों और छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी रुके हुए काम में नकदी धन लगाना पड़ सकता है। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। निजी रख-रखाव की तरफ भी ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। मंगलवार के दिन व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी और आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध के कारण रिश्तों को खराब न करें। शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ थोड़ी सहमति हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोर्ट-कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार के दिन कार्य क्षेत्र पर किसी कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। अपने स्वभाव में विनम्रता को स्थान दें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!